Logo
ब्रेकिंग
Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन...

जावरा : शिव मंदिर में गाय का अवशेष रखने से बवाल, कुछ ही घंटों में धराए आरोपी

-पुलिस की सक्रियता काम आई, रतलाम में निगम अमले की जांच।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिले के जावरा में शुक्रवार शिव मंदिर में मृत गाय का अवशेष (सिर) रखने का मामला गरमा गया। इसकी सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकल पड़े तथा आक्रोशित होकर जावरा बंद करवाया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। हालांकि कुछ ही घंटों में दो युवकों पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक रतलाम जिले के थाना जावरा शहर अंतर्गत शंकर मंदिर परिसर में गाय के अवशेष फेंकने की घटना हुई। वहां माहौल बिगड़ता उससे पहले दो आरोपियों को पुलिस की हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जावरा शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।
इधर,रतलाम में भी जावरा की घटना के बाद रतलाम में भी जांच अभियान शुरू कर दिया गया। यहां पहलवान बाबा की दरगाह के पास कसाई की दुकान पर नगर निगम का अमला पहुंचा। उसकी दुकान के पीछे बाड़े गाय के केड़े और जानवर बंधे हुए मिले है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.