Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन का आयोजन…24वें खेल चेतना मेला का पुरूस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह 24 को

-कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में होगा समारोह

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम।
 क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा आयोजित खेल चेतना मेला का पुस्स्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री, फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में होगा। इसमें विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रहेगी। उक्त समारोह शनिवार 24 फरवरी की शाम वीसाजी मेन्शन पर होगा।
खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन ने बताया कि 24वीं अन्तरविद्यालयीन खेलकूद प्रतिस्पर्धा के तहत 4 दिवसीय खेल चेतना मेला में 18 खेल स्पर्धाओं में रतलाम शहर के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने सहभागिता की थी। इसका पुरूस्कार वितरण एवं धन्यवाद समारोह मंत्री काश्यप की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। खेल चेतना मेला के तहत क्रिकेट, बेडमिन्टन, बॉस्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, स्केटिंग, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती, शतरंज, शूटिंग, व्हालीवॉल, फुटबॉल, तैराकी, मलखम्ब एवं योग में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.