Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

पर्सनल, जीआरपी ऑपरेटिंग एवं इंजीनियरिंग विभाग का सेमीफाइनल में प्रवेश

-स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित ट्रॉफी के चौथे दिन बेहतरीन खेले गए मुकाबले।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित ट्रॉफी के चौथे दिन बेहतरीन मुकाबले हुए। इसमें पर्सनल, जीआरपी, ऑपरेटिंग एवं इंजीनियरिंग विभाग के बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
शुक्रवार को पहले मुकाबला सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि महिला समिति की सचिव रंजीता वैष्णव, यातायात शाखा के सचिव हेमंत मिश्रा रहे। जिसमें ऑपरेटिंग ने मुकाबला जीता।
दूसरा मैच सुबह 11.30 बजे पर्सनल एवं उज्जैन महाकाल के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव के अलावा यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ रहे।पर्सनल विभाग ने इस मुकाबले को जीता।


तीसरा मैच जीआरपी एवं आरपी
एफ के मध्य दोपहर 1.30 बजे खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि जीआरपी थाना प्रभारी आरबीइस कुशवाह, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त आर के शर्मा, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी रहे। जिसमें जीआरपी ने अपनी जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल के चौथे राउंड में एस एण्ड टी एवं इंजीनियरिंग के मध्य दोपहर 2.30 बजे मैच खेला गया। मुख्य अतिथि मंडल सहायक दूरसंचार अधिकारी गौरव सिंगला, सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, सामान्य शाखा सचिव पंकज पंवार, कपिल गुर्जर ने खिलाड़ियों से परिचय किया। इंजीनियरिंग विभाग ने अपनी जीत हासिल की।
24 तारीख को ऑपरेटिंग एवं इंजीनियरिंग के मध्य सुबह 9.30 बजे पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 1 बजे जीआरपी एवं पर्सनल विभाग के बीच खेला जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.