Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

खेल महाकुंभ का आगाज़… झंडी दिखाते ही निकल पड़ी रैली, कदमताल करते शहर में निकले नन्हें खिलाड़ी व विद्यार्थी

-क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ
शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकली खेल चेतना रैली को महापौर प्रहलाद पटेल ने दिखाई झंडी।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा अतिथि रही। महापौर पटेल ने ध्वज वंदन कर खेल चेतना मेला के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाए। समारोह के दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला आयोजित समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे।


शुभारंभ समारोह से पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना मेला रैली को महापौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूली बच्चों की यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां मार्च पास्ट को महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य अतिथियों ने सलामी दी। रैली में आकर्षण का केंद्र ज्योति कॉन्वेंट स्कूल द्वारा प्रभु श्रीराम का रथ रहा। जिस पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की वेशभूषा में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। रैली के आगे बैंड चल रहा था। उसके बाद अश्व पर ध्वज थाम खिलाड़ी नजर आए। उनके पीछे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी स्कूली बैंड के साथ चलते नजर आए। शुभारंभ समारोह के आरंभ में अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला एवं आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया।


समारोह की अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि खेल चेतना मेला कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 24 वर्ष पहले शुरू किया गया था। आज उनके परिवार में शोक होने से हमारे बीच में नहीं है, उनकी कमी खल रही है। खेल चेतना मेला की शुरूआत करने का एक ही उद्देश्य है कि बच्चे खेल के माध्यम से स्वस्थ रहे। वह अपने भविष्य को बेहतर बनाए। अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने खेल चेतना मेला के शुभारंभ के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाओं को तराशने का यह काम अभूतपूर्व है। बीते 24 वर्षों से यह लगातार जारी है। उसके लिए पूरे फाउंडेशन को शुभकामनाएं देती हूं। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल जागृति के लिए विराट स्वरूप में खेल मेला का आयोजन होता आ रहा है। यहां खेलने वाले कई विद्यार्थियों ने देश और प्रदेश में शहर का नाम रोशन किया है। मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं श्रीमती नीता काश्यप के प्रयासों से छोटे से पौधे के रूप में अंकुरित हुआ था, जो आज वट वृक्ष बन गया है। सभी बच्चे खेल भावना से खेले और अपना व विद्यालय का नाम रोशन करें, सभी को शुभकामनाएं।


इसके पूर्व स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। आभार प्रदर्शन आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। श्री जैन ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन कर रहे है। 9 जनवरी से शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर शुरू हो चुकी है। 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता कर रहे है। इसका सपना हमारी प्रणेता श्रीमती नीता काश्यप एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 1999 में देखा गया था कि शहर का हर बच्चा मैदान पर आना चाहिए, उसी को साकार करने में हमे जिन सभी के द्वारा मदद मिली उन सभी का चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
शुभारंभ समारोह से पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकली खेल चेतना मेला रैली के शुभारंभ अवसर पर महापौर प्रहलाद के साथ क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, अशोक जैन लाला, गोविंद काकानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, रामू डाबी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.