Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

ओपीएस के लिए हल्लाबोल…तीसरे दिन 206 रेलवे कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे,

-पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने समर्थन में उपस्थिति दर्ज कराई।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ओल्ड पेंशन स्कीम को पूरी तरह लागू करने के लिए डीआरएम ऑफिस के बाहर जारी भूख हड़ताल के तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। 206 रेलवे कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने समर्थन में उपस्थिति दर्ज कराई।


मालूम हो कि ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन, एनएफआईआर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर ज्वाइंट फ्रन्ट फोर रिस्टोरेशन के संयुक्त निर्णय के मुताबिक ओल्ड पेंशन स्कीम को पूरी तरह लागू करने के लिए भूख हड़ताल की जा रही है।
तीसरे दिन सुबह 10 बजे यूनियन के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर 206 कर्मचारी बैठे।

कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महामंत्री राजीव रावत, एसटी एससी एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी वर्मा, मंडल मंत्री पीएन वर्मा, ट्रैक एसोसिएशन के मंडल मंत्री राजेश यादव, महामंत्री चंद्रावल ने समर्थन दिया।

आने वाली चुनौतियों के लिए भी कंधे से कंधा मिलाकर इस ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए सबका समर्थन मिला। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ह्रदेश पांडे, मनीष जोशी, अंकित दुबे, गौरव संत, चांद खान, राजेंद्र चौधरी, चैतन्य चौधरी, अतुल राठौर, दीपक गुप्ता, राजेश जैन, पंकज पवार, रंजीत वैष्णव, कपिल गुर्जर, योगेश पाल, कांता तिवारी, गौरव संत, किरण वैध, वाजिद खान, शुभम शर्मा, रणधीर गुर्जर, दीपक वाघेला, महेंद्र सिंह गौतम हेमंत मिश्रा के अलावा अन्य कर्मचारियों ने भी संबोधित किया।
11 जनवरी को भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक क्रमिक भूख हड़ताल रहेगी। जिसमें अलग-अलग विभागों की कर्मचारी इसमें भाग लेंगे। यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे एवं यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.