Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति के नियम समान है, दूसरे मंडल में कार्यवाही, रतलाम मंडल में अन्याय नहीं चलेगा

-सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पेंशनर डे कार्यक्रम में आए शिवगोपाल मिश्रा ने कहा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अनुकंपा नियुक्ति को लेकर रेलवे में समान नियम है। पश्चिम रेलवे जोन के बड़ौदा मंडल में दिवंगत रेलवे कर्मचारियों को नियुक्ति दी जा रही है। तब रतलाम मंडल में अन्याय कर कर्मचारियों के परिजनों को नियुक्ति न देना अन्याय है। ऐसा नहीं चलेगा। इस बारे में उच्च स्तर यक चर्चा की जाएगी।


यह बात ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री एवं जेसीएम के महासचिव शिवगोपाल मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में कही। ये रविवार को सेंट्रल गवर्नमेंट एवं रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पेंशनर डे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे।
मिश्रा ने कहा कि हम रेलवे कर्मचारियों की मांगे मनवाने के लिए सरकार को नोटिस देते है। जिस दिन सरकार को पता चलेगा कि रेल का चक्का जाम किया जा रहा है। तब सरकार हरकत में आएगी। पिछली बार 11 जुलाई को हड़ताल का नोटिस दिया गया था। अगले दिन पीएम मोदी को विदेश जाना था। उन्होंने तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु को संगठन के नेताओं से चर्चा करने को कहा। देर रात तक उन्होंने मामले में संज्ञान लेते हुए हड़ताल रोकने के प्रयास किए थे। मांगों के निदान के लिए हम संघर्ष के लिए तैयार है।
इस मौके पर वेस्टर्न रेलवे के महामंत्री जेआर भोसले ने भी संबोधित करते कहा है कि हम अधिकारों के लिए लड़ने आए है। अब हमें लगने लगा कि हम संघर्ष के लिए ही जन्म लिया है। इस मौके पर अतिथियों द्वारा एसोसिएशन के फोल्डर का  विमोचन किया गया।

पत्रकार वार्ता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास, रामखिलावन कुमायूं, यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर बारठ, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, हरीश चांदवानी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता के बाद दोपहर में रेलवे सीनियर इंस्टिट्यूट में एसोसिएशन की मीटिंग का आयोजन भी किया गया। इसमें रेलवे पेंशनर्स को की समस्याओं व मांगों पर विचार विमर्श किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.