Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

टेरर रिटर्न: रिटायर्ड कॉलोनी में फिर तेंदुए की मौजूदगी, दहशत में निकाली रात, मौके पर लगी भीड़ तो पुलिस भी पहुंची

सेंट्रल बैंक के आसपास करीब एक घंटे तक तेंदुआ दिखाई देने की सूचना।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नही की पुष्टि।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे कॉलोनी एरिया में अभी भी तेंदुए का ख़ौफ़ बरकरार है। रविवार रात करीब 11 बजे रिटायर्ड कॉलोनी स्थित सेंट्रल बैंक के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। इकट्ठा हुए लोगों ने फ़ौरन जीआरपी को भी सूचना दी। वही वन विभाग की विफलता व टीम की कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे है। रात जरीब 3 बजे तक दहशतजदा रहवासी में कॉलोनी एरिया में ही घूमते रहे।
बता दें कि शहरी के बस्ती एरिया में करीब एक सप्ताह से तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने सूचना देकर वन विभाग के कर्मचारियों को बुलवाया तो उज्जैन व इंदौर की एक्सपर्ट टीम को भी तलब किया गया। अभी तक तेंदुए को पकड़ने की ठीक से योजना तक नहीं बनाई गई।

फ़ोटो कैप्शन- रिटायर्ड कॉलोनी एरिया में रात में सड़क पर जमा रहवासी।
इधर, न्यूज़ जंक्शन-18 को रात 11 से लोगों ने सेंट्रल बैंक एरिया में तेंदुए दुबका होने की सूचना दी। इसके बाद सतर्क हुए लोग स्वयं भी निगरानी करते रहे। मामले में जैसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान का कहना है कि उन्हें भी रहवासियों में सूचना दी कि रिटायर्ड कॉलोनी स्थित सेंट्रल बैंक एरिया में 1 घंटे तक तेंदुआ बैठा रहा। डर के मारे लोग सड़क पर जमा होकर लोगों को सतर्क करते रहे।

बकरी का बच्चा निकालकर पिंजरे में मुर्गा रखा

दो दिन पूर्व खेतान फैक्ट्री के खुले ग्राउंड पर तेंदुआ दिखाई देने पर उज्जैन व इंदौर से आई टीम ने पिजरा रखकर अंदर बकरी का बच्चा रखा था। लेकिन जीवदया की आपत्ति के बाद टीम ने रविवार को पिंजरे में मुर्गा रख दिया। अब तेंदुए की रिटायर्ड कॉलोनी में दिखाई देने से तेंदुए की फिलहाल मौजूदगी मानी जा रही है। इसके विपरीत वन रक्षक धर्मवीर सिंह चौधरी ने कहा कि रविवार को सेंट्रल बैंक के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर विभाग की टीम रात 2.30 बजे तक मौके पर डटी रही। मगर तेंदुए होने के सबूत या कोई पदचिह्न नहीं मिले। लोगों को समझाया गया। खेतान फेक्ट्री की ओर डीएफओ के निर्देश पर पिंजरे में बकरी का बच्चा निकालकर मुर्गा रखवाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds