Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

40 क्विंटल फूलों से बनेगी नयनाभिराम रंगोली, झरने के बीच लुभा रहा है मां की प्रतिमा

-राजबाग़ कॉलोनी में आखरी दिन नवमीं को रहेगी गरबा रास की धूम।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नवरात्रि में नवमीं को शहर में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्टेशन रोड स्थित नवयुवक मंडल का गरबा प्रांगण रहेगा। यहां करीब 40 क्विंटल विभिन्न किस्म के फूलों की विहंगम रंगोली बनाई जाएगी। इसे देखने शहरभर से लोग पहुंचेंगे। इसके बाद गरबों की शुरूआत की जाएगी।


बता दें कि अश्विन सुरेंद्र जायसवाल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव का यह 39 वर्ष है। इस बार झरने के बीच स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा भी आकर्षक का केंद्र रही है। वही गौतमपुरा से आई आर्केस्ट्रा भी लोगों को लुभा रही है। सोमवार नवमीं के दिन फूलों की रंगोली बनाई जाएगी। करीब 40 क्विंटल विभिन्न किस्म के फूल मंगवाए गए है। दिनभर कार्यकर्ता के सहयोग से रंगोली तैयार की जाएगी। रात 9.30 बजे से यह लोगों के अवलोकनार्थ रहेगी। इसके बाद गरबा रास शुरू किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल के नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि 9 दिन तक सभी माता एवं बहनों को 9, 9 पुरस्कार दिए जा रहे है। नवमीं के दिन फुलों की रंगोली के बाद गरबों का आयोजन होगा। इसमें आकर्षक तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।

राजबाग़ में आखरी दिन रहेंगी गरबों की धूम

सैलाना रोड स्थित राजबाग़ कॉलोनी में उमंग राजबाग़ समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में महिला व बालिकाएं गरबा खेलने शामिल हो रही है। स्वर श्रृंगार आर्केस्ट्रा द्वारा शानदार प्रस्तुति के साथ सिंगल दीपक परिहार व रानी शर्मा एक से बढ़कर एक गरबों की प्रस्तुति देकर पांडाल समां बांध रहे है। सोमवार को नवमीं के दिन देर रात तक गरबों का आयोजन चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds