न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सहज योग परिवार द्वारा विधायक सभागृह बरबड़ हनुमान मंदिर रतलाम पर तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विश्व सहज योग संस्थापिका श्री परम पूज्य आदि शक्ति माता जी श्री निर्मला देवी द्वारा परमात्मा एक विषय पर संदेश दिया जाएगा।
पूर्व समन्वयक वासुदेव शुक्ला रतलाम ने बताया कि श्री आदि गुरु दत्तात्रेय रूप में अभी तक पृथ्वी पर अवतरित हुए 10 गुरु राजा जनक, अब्राहम, मोजेस, जरादृष्ट, लावोत्से, कन्फ्यूशियस, साक्रेटिस, मोहम्मद साहब, गुरु नानक, साइननाथ। यह सभी गुरु मानव के अंदर अपने भवसागर में स्थित है। इन सभी गुरुओं ने अपने जीवन काल में ”परमात्मा एक” है इस बात का संदेश दिया।

श्री माताजी ने 5 मई 1970 को गुजरात राज्य के नारगोल जो वापी शहर के पास में समुद्र के तट पर स्थित है। वहां पर विश्व का सहस्रार खोला और विश्व के प्रत्येक मानव को आत्म साक्षात्कार के माध्यम से अपने अंदर स्थित परमात्मा के दिव्य स्वरुप को अपने सूक्ष्म शरीर पर अनुभव करने के लिए कुंडलिनी जागरण का अद्भुत कार्य करते हुए हुए विश्व निर्मल धर्म की स्थापना की। ताकि मानव अपने जीवन की दिनचर्या के साथ-साथ गृहस्थ में रहते हुए इस अनुभूति को प्राप्त कर, अपने जीवन को स्वस्थ संतुलित एवं तनाव मुक्त जीवन जी सके। अपने जीवन के सभी कार्य पूर्ण समर्पण भाव से करते रहे। सहज योग भारतवर्ष के साथ-साथ विश्व के 150 से अधिक देश में चल रहा है। इसी समर्पण भाव के साथ-साथ रतलाम शहर में भी राष्ट्रीय स्तर गुरु तत्व पर आधारित श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, नेपाल, केरल, विशाखापट्टनम, बेंगलुरु, कोलकता, पुणे, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश,असम, बिहार, गुजरात, जयपुर, उदयपुर, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, सागर, उज्जैन, आगर, सीहोर, शाजापुर, धार, धर्मपुरी, राजगढ़ से लगभग 4000 साधक इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे।
महोत्सव में प्रथम दिवस ध्यान, भजन, संगीत,हवन व शाम को भजन व कल्चर प्रोग्राम रहेगा।
द्वितीय दिवस सुबह ध्यान के पश्चात 10:00 बजे से ध्यान की गहराई बढ़ाने और गुरु तत्व के बारे में कार्यशालाएं रहेगी। शाम को पुनः भजन व कल्चरल प्रोग्राम रहेंगे।
तृतीय दिवस प्रातः का ध्यान व सुबह 10:00 बजे से ध्यान केंद्र से विधायक सभा पंडाल तक कलश यात्रा के साथ-साथ श्री माताजी का पालकी द्वारा आगमन होगा। श्री आदि गुरु पूजा संपन्न होकर कार्यक्रम का समापन होगा।
कार्यक्रम में नेशनल ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन कैप्टन सोहनलाल भल्ला नई दिल्ली, कार्यकारी सचिव रमेश चंद्र गुप्ता, पूर्व वाइस चेयरपर्सन सुश्री सोनाली भट्टाचार्य, पूर्व ट्रस्टी चंद्र चौधरी जयपुर, पूर्व वाइस चेयरमैन दिनेश राय नई दिल्ली, पूर्व ट्रस्टी विरमानी लखनऊ, ट्रस्टी राजीव ज्ञानी म.प्र., राज्य समन्वयक अमित गोयल उज्जैन, पूर्व राज्य समन्वयक महेंद्र कुमार व्यास रतलाम कार्यक्रम प्रभारी व समन्वयक प्रदीप रस्सै, महिला समन्वयक श्रीमती शुभ्रा आचार्य, श्रीमती कुसुम त्रिवेदी श्रीमती क्षमा व्यास के साथ-साथ पूर्व पदाधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं।
