न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर से चलकर रतलाम आ रही इंदौर-हिसार एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई। बुधवार शाम को रतलाम स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
ट्रेन में सवार रतलाम के अलकापुरी निवासी यात्री अनिल पुरोहित ने बताया कि तक़रीबन शाम 6 बजे रतलाम इंटर होने के बाद महू रोड बस स्टैंड के आगे अचानक तेज झटके के साथ ट्रेन ठहरी। हादसे के तुरंत बाद ट्रेन लगभग 30 मिनट से अधिक समय तक मौके पर ही खड़ी रही। आशंका जताई जा रही है कि महिला अचानक ट्रेन के सामने आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। नीचे उतरकर देखा तो शव एस-1 कोच के नीचे था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक महिला की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर यह मामला दुर्घटना है या आत्महत्या, इस बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है। ट्रेन ठहराव के बाद रतलाम स्टेशन के लिए रवाना की गई।
