Logo
ब्रेकिंग
इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि... ट्रेनों में ड्यूटी का खेल....मनमानी का आरोप, चहेते TTE की फिक्स ड्यूटी पर अंतर्कलह, गरमाने लगा मनमान... संकल्प...ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, नशामुक्त समाज का दिया संदेश मेजर ध्यानचंद जयंती पर खींचा ध्यान...राष्ट्रीय खेल दिवस पर मल्लखंब खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह गांधीनगर कार्यालय छोड़ा, लाल सलाम बोलने रेलवे स्टेशन कार्यालय पहुंचे....पीआरकेपी 10 पदाधिकारियों ने य...

इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम । इंदौर में कार्यरत रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के यात्रा भत्ते (टीए) का भुगतान अटकाने के मामले में सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) इंदौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के कड़े विरोध के बाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अश्वनी कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीएम को रतलाम मुख्यालय तलब कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसीएम पिछले 5-6 दिनों से रतलाम में ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जल्द ही उनका स्थानांतरण भी हो सकता है।

3 माह से रुका था यात्रा भत्ता:- कमर्शियल विभाग के अधीन तैनात टिकट चेकिंग कर्मचारी दिन-रात मुस्तैदी से कार्य कर रेलवे का राजस्व बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद एसीएम इंदौर द्वारा मई और जून 2026 सहित पिछले 3 महीनों का यात्रा भत्ता बिना किसी ठोस कारण के रोक कर रखा गया था। कर्मचारियों का आरोप है कि नियमानुसार समय पर पत्रक जमा करने के बाद भी उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कर्मचारी यूनियनों ने खोला मोर्चा:- मामले को लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने 27 अगस्त 2026 को डीआरएम को पत्र लिखकर एसीएम की कार्यप्रणाली पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने इसे रेलवे बोर्ड के निर्देशों का उल्लंघन बताते हुए बकाया टीए के अविलंब भुगतान की मांग की।

​दूसरी ओर, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के जोनल महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने भी कर्मचारियों के समर्थन में उतरते हुए डीआरएम से सीधी चर्चा की और इस मनमानी का कड़ा विरोध जताया।

तबादले की तैयारी

​यूनियनों के दबाव और डीआरएम के संज्ञान लेने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नए एसीएम का पैनल भी जारी हो चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि रतलाम तलब किए गए एसीएम का जल्द ही यहां से तबादला कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds