Logo
ब्रेकिंग
आन-बान-शान से फहराया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आयोजन परिसर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: खाटूश्याम जा रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 5 घायल रतलाम में आजादी के जश्न की तैयारी: DRM लेंगे परेड की सलामी, विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाला ... इन गांवों में बदलते भारत की ऐसी तस्वीर....कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह मुश्किल, कले... धैर्य व धीरज का फल....धीरज प्रजापति प्रमोट, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् ने सहायक मंडल मंत्री बनाया पौधे रोपकर यादगार बनाया हरियाली का दिन.....महू रोड रेलवे कॉलोनी से लेकर भाई-बहन पहाड़ी पर किया पौधरोप... रतलाम के पत्रकार जगत ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी को दी श्रद्धांजलि शहर में गूंजे भारत माता की जय जयकारे.... भाजयुमो की तिरंगा रैली, केसरिया साफे में मातृशक्ति और बुलेट... ​नेपाल में गूंजेगा रामस्नेही संतों का जयघोष: काठमांडू चातुर्मास के लिए रतलाम से श्रद्धालुओं का जत्था... रतलाम में कल निकलेगी भव्य 'तिरंगा वाहन रैली': प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर और मंत्री चैतन्य काश्यप रहेंग...

भव्य गौ कथा एवं दिव्य दरबार…. गौ संरक्षण व संस्कृति संवर्धन के लिए 20 से 26 जुलाई तक कथा का आयोजन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के उद्देश्य से रतलाम शहर में आगामी 20 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक भव्य गौ कथा एवं गौ दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोकेंद्र नाथ महादेव मंदिर के पीछे पटेल साहब की बगीची पुरानी फूल मंडी के पास कथा होगी। आयोजन की रूपरेखा एवं व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 01 जुलाई 2026, बुधवार को शाम 7 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की जा रही है।

आयोजन समिति ने बताया कि गौ संरक्षण एवं सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्र के गौ-प्रेमी, समाजसेवी, वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी तथा धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है। बैठक में आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं जनजागरण संबंधी विषयों पर चर्चा कर सभी की सहमति एवं सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
विशेष बैठक का आयोजन श्री क्षत्रिय सगरवंशी माली धर्मशाला, मालीकुआं, शांतिनगर, पुरानी फूलमंडी के पास, रतलाम में रखा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.