Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

कुत्ते की आँख चमकी तो तेंदुआ समझ बैठे, हारी रेस्क्यू टीम अब बेरंग देवास रवाना होगी

-दो दिन में भी तेंदुआ नहीं पकड़ सके थके-हारे वन विभाग के कर्मचारी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बगैर प्लानिंग व रणनीति के तेंदुआ पकड़ने मैदान में उतरे वन विभाग के अमले को दो दिन में भी इसे गिरफ्त में लेने की सफलता नही मिली। अब टीम बेरंग देवास जा रही है। सवाल उठ रहे है कि लोगों को तेंदुआ कई बार साफ दिखाई दिया। इसके वीडियो भी वायरल हुए। एक युवक पर तो तेंदुए ने हमला भी कर दिया। इसके बावजूद रेस्क्यू टीम की आखों से यह जानवर ओझल रहना समझ से परे है। हालांकि सोमवार रात में शिमला कॉलोनी एरिया में तेंदुए की आँखे चमकने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। लेकिन वहां कुत्ता होने से टीम वापस लौट आई।


बता दें कि रेलवे कॉलोनी के अलग-अलग एरिया में तेंदुआ दौड़ लगाता रहा। सोमवार को तेंदुए की मौजूदगी को लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर अफवाहें वायरल होती रही। किसी ने तेंदुआ डीजल शेड रोड, जेवीएल एरिया तो राजबाग़ में होने की बात कहते हुए दहशत फैलाई। हालांकि आखरी बार एक ही वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तेंदुआ रेलवे कॉलोनी की बाउंड्री वॉल पर चलने के बाद कूद गया।

रेस्क्यू टीम देवास होगी रवाना

उज्जैन व इंदौर से आई रेस्क्यू टीम को रतलाम में सफलता नही मिलने के बाद अब वह देवास रवाना हो रही है। मामले में टीम में शामिल रतलाम में पदस्थ वन रक्षक धर्मवीर चौधरी का कहना है कि बीती रात को शिमला कॉलोनी में रहवासियों से सूचना मिली थी कि अंधेरे में तेंदुए की आँखें चमक रही है। मौके पर पहुंचे तो वह कुत्ता या अन्य जानवर जैसा दिखाई दिया। टीम को रतलाम के बाद देवास के आसपास भी तेंदुए या चीता होने की सूचना मिली है। इसलिए टीम वहां रवाना होगी। लेकिन रतलाम में यदि तेंदुआ होने की सूचना मिली तो टीम वापस लौटेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds