Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसे की एसएजी जांच शुरू: मौके पर पहुंची टीम, ट्रैकमैन सहित स्टेशन मास्टर्स के ... यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप

कुत्ते की आँख चमकी तो तेंदुआ समझ बैठे, हारी रेस्क्यू टीम अब बेरंग देवास रवाना होगी

-दो दिन में भी तेंदुआ नहीं पकड़ सके थके-हारे वन विभाग के कर्मचारी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। बगैर प्लानिंग व रणनीति के तेंदुआ पकड़ने मैदान में उतरे वन विभाग के अमले को दो दिन में भी इसे गिरफ्त में लेने की सफलता नही मिली। अब टीम बेरंग देवास जा रही है। सवाल उठ रहे है कि लोगों को तेंदुआ कई बार साफ दिखाई दिया। इसके वीडियो भी वायरल हुए। एक युवक पर तो तेंदुए ने हमला भी कर दिया। इसके बावजूद रेस्क्यू टीम की आखों से यह जानवर ओझल रहना समझ से परे है। हालांकि सोमवार रात में शिमला कॉलोनी एरिया में तेंदुए की आँखे चमकने की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। लेकिन वहां कुत्ता होने से टीम वापस लौट आई।


बता दें कि रेलवे कॉलोनी के अलग-अलग एरिया में तेंदुआ दौड़ लगाता रहा। सोमवार को तेंदुए की मौजूदगी को लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर अफवाहें वायरल होती रही। किसी ने तेंदुआ डीजल शेड रोड, जेवीएल एरिया तो राजबाग़ में होने की बात कहते हुए दहशत फैलाई। हालांकि आखरी बार एक ही वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तेंदुआ रेलवे कॉलोनी की बाउंड्री वॉल पर चलने के बाद कूद गया।

रेस्क्यू टीम देवास होगी रवाना

उज्जैन व इंदौर से आई रेस्क्यू टीम को रतलाम में सफलता नही मिलने के बाद अब वह देवास रवाना हो रही है। मामले में टीम में शामिल रतलाम में पदस्थ वन रक्षक धर्मवीर चौधरी का कहना है कि बीती रात को शिमला कॉलोनी में रहवासियों से सूचना मिली थी कि अंधेरे में तेंदुए की आँखें चमक रही है। मौके पर पहुंचे तो वह कुत्ता या अन्य जानवर जैसा दिखाई दिया। टीम को रतलाम के बाद देवास के आसपास भी तेंदुए या चीता होने की सूचना मिली है। इसलिए टीम वहां रवाना होगी। लेकिन रतलाम में यदि तेंदुआ होने की सूचना मिली तो टीम वापस लौटेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.