Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

परिषद का फंसा पेंच : नहीं चली मनमानी, निरस्त की जूनियर इंजीनियर टेलीकॉम की परीक्षा

-परीक्षा में अनियमितता को लेकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ली थी आपत्ति।
-न्यूज़ जंक्शन-18 ने मुद्दें को लगातार उठाकर खबरें प्रसारित की थी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे जूनियर इंजीनियर टेलीकॉम के परीक्षा में अनियमितता को लेकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा आपत्ति ली गई। इसके संबंध में न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद रेल प्रशासन ने तीन माह पहले आयोजित की परीक्षा निरस्त कर दी है। अब नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
जोनल संगठन मंत्री शिव लहरी शर्मा ने बताया कि परीक्षा में घोर अनियमितता को लेकर कई बार पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराते हुए परीक्षा रद्द करने की अनुरोध किया गया था। लेकिन प्रशासन परीक्षा रद्द करने के पक्ष में नहीं था। नियमों की अनदेखी को लेकर परिषद ने विरोध जाहिर करते उच्च स्तरीय जांच बैठा दी। जिसको लेकर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा पैनल रद्द की है। सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र परासर ने बताया कि संगठन की बहुत बड़ी जीत है।

फ़ोटो-खबर की वह लिंक, निसमें अनियमितता सम्बंधित खबर का प्रकाशन किया गया था।

मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद सदैव रेल कर्मचारियों के हित में कार्य करती है।
मंडल मंत्री प्रशांत पांडे ने बताया कि पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद सभी विभागों के लिए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds