Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

तेंदुए का टेरर : रेलवे अस्पताल की बाउंड्री के पास छिपा, शिमला कॉलोनी की ओर लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम पहुंची

-रोड नंबर 10 की ओर रात 1 बजे तक बैठा रहा, डरे सहमे रहे रहवासी।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में देर रात तक तेंदुए की लुकाछिपी से लोगों में भय बना रहा। सोमवार को सुबह रेलवे अस्पताल की बाउंड्री में दिखाई दिया। इसके बाद शिमला कॉलोनी की ओर चला गया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

फोटों- शिमला कॉलोनी की ओर जाती रेस्क्यू टीम।

हालांकि रात 1 बजे रोड नंबर 10 की ओर यह शांत बैठा दिखाई दिया था। लेकिन रात तक वन विभाग की टीम इसे पकड़ने में कामयाब नही हो सकी थी।

मालूम हो कि रविवार शाम 4 बजे करीब लोगों ने तेंदुआ देखा। तब रहवासियों की भीड़ व शोर के चलते यह और आक्रामक होकर भागता रहा। वही कॉलोनी की बाउंड्रीवॉल पर चढ़े सतीश मीणा पर हमला पर उसे घायल कर दिया था। इसे रेलवे अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया।

जीआरपी के मुताबिक रात को रोड नंबर 10 की ओर तेंदुआ शांत बैठा रहा। रात करीब 1 बजे आखरी बार दिखाई दिया। इसके बाद झाड़ियों में छुप गया। इधर, वन विभाग की टीम रेलवे कॉलोनी पहुंची। लेकिन रात तक रेस्क्यू नही किया जा सका।

बताया जा रहा है कि रेलवे अस्पताल की बाउंड्री में तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद उज्जैन व इंदौर की टीम रेस्क्यू करने मौके पर पहुंची।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds