Logo
ब्रेकिंग
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में...

दुरंतो एक्सप्रेस: इंजिन के आगे पहाड़ से पत्थर गिरा, इमरजेंसी ब्रेक लगाया, झटके से ब्रेकवान बेपटरी

-पिपलिया व अमरगढ़ के बीच हुआ हादसा। इंजिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल के अमरगढ़-पंच पिपलिया स्टेशन के बीच दुरंतो एक्सप्रेस इंजिन के आगे पहाड़ का पत्थर गिरकर फंस गया। ड्राइवर ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया। झटके से गार्ड का कोच (ब्रेकवान) बेपटरी हो गया। इससे मुंबई दिल्ली रेलमार्ग बाधित हो गया। मौके पर दुर्घटना राहत ट्रेन से पहुंची टीम ने ट्रैक क्लियर करने की मशक्कत शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार को सुबह 6.45 बजे हुई। ट्रेन नंबर 12494 निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस पंच पिपलिया स्टेशन से पांच किलोमीटर दूर पहाड़ क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी ऊपर पहाड़ से बड़ें आकार का पत्थर ट्रैक ओर इंजिन के आगे आ गिरा। ड्राइवर ने स्थिति भांपकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इससे पूरे रैक में जोर का झटका लगा तथा पीछे गार्ड का कोच पटरी से उतर गया।


इधर घटना के बाद मुंबई-दिल्ली रेलमार्ग बाधित हो गया। इस समय दाहोद जाने वाली मेमू पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनों को बीच के स्टेशनों पर रोज गया। घटना की सूचना मिलने पर रतलाम से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर रवाना की गई। इसके बाद ट्रैक क्लियर करने का काम शुरू हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.