Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

इंदौर-दाहोद नई रेल रेल प्रोजेक्ट: 2.75 करोड़ की लागत से बनेगा पिटोल में प्रस्तावित नया स्टेशन भवन

-204.76 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के काम की कुल लागत लगभग 1640 करोड़ है।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। इंदौर-दाहोद नई रेल रेल प्रोजेक्ट में 2.75 करोड़ की लागत से प्रस्तावित पिटोल में नया स्टेशन भवन का शिलान्यास किया गया। इस प्रोजेक्ट के काम मे अब एक बार फिर से गति आने लगी है।

बता दें कि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से दाहोद के मध्य नई रेल लाइन निर्माण कार्य चालू है। इसमें इंदौर से टीही तक लगभग 21 किलोमीटर के सेक्शन का कार्य पूर्ण होकर इस खंड को चालू कर दिया गया है।

गुजरात क्षेत्र के दाहोद से कटवाड़ा तक लगभग 12 किलोमीटर खंड का कार्य पूर्ण हो चुका है। कटवाड़ा से झाबुआ के बीच अर्थ वर्क एवं अन्य कार्य प्रक्रिया अधीन है। इसी के तहत कटवाड़ा से आगे दाहोद से 23 किलोमीटर दूरी पर पिटोल है। यहां प्रस्तावित नए स्टेशन भवन का शिलान्यास सांसद दाहोद जसवंत सिंह भाभोर द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक दाहोद कनैयालाल किशोरी एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(पश्चिम) सहित अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

दाहोद इंदौर रेल लाइन जिसकी कुल लम्बाई 204.76 किलोमीटर है। इसकी कुल लागत लगभग 1640 करोड़ है। पिटोल स्टेशन भवन का निर्माण लगभग 2.75 करोड़ की लागत से की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds