Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ...

रंग ए महफिल; देर रात तक कलाकारों की प्रस्तुतियों से श्रोता मंत्रमुग्ध, तालियो से गूंजा हाल

-सिसोदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा आयोजित संगीत निशा में हुई प्रस्तुतियां।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सिसोदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के हाल में आयोजित संगीत निशा ‘रंग ए महफ़िल’ में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां हुई। देर रात तक चली संगीत निशा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू हुआ। अतिथि श्रीमती रेणु कटारिया, श्री खुर्शीद अनवर,श्री रवि गुप्ता,श्री प्रशांत छाजेड़,डा. सुधाकर शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, तलत अजीज, मुकेश, कुमार शानू सहित अन्य गानों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।
ग्रुप से संचालक प्रमोद सिसोदिया ने बताया कि 31 जुलाई को लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि तथा 4 अगस्त को हरफनमौला सिंगर किशोर दा का जन्म दिवस है। इन दोनों कार्यक्रम के मद्देनजर ग्रुप द्वारा संगीत निशा का आयोजन कर दोनों कलाकारों को स्वरांजलि दी गई।


कार्यक्रम के सूत्रधार विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. सुधाकर शर्मा ने प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उन्होंने वित्तीय सहयोग देने की घोषणा की। साथ ही प्रशांत छाजेड़ जी ने आगे भी कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने की बात कही।

इन कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद सिसोदिया, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, भुवनेश पंडित, जलज शर्मा, मनवीर सिसोदिया, नीता गुप्ता, विजय गुप्ता, पवन भटनागर, गोपाल बोरीवली, अकील खान, पूजा भावसार, अल्फ़िया खान, विवेक शर्मा, दीपशिखा, वंदना जलगांवकर, रेणु शर्मा आदि किशोर, रफी, लता सहित अन्य कलाकारों के गाए बेहतरीन नगमों की प्रस्तुतियां दी।

अंत मे अल्फ़िया खान के नृत्य की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.