Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम रेलवे में ऐसी यथास्थान पदोन्नति का विरोध... रेलवे कार्मिक विभाग में 7 कर्मचारी का ग्रेड लेवल ... 10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग...

स्व.राधेश्याम तिवारी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रविवार शामिल होने महामंत्री भोंसले, नए अध्यक्ष की अटकलें तेज

-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन का एक दिवसीय आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे भोसले।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के कार्यवाहक अध्यक्ष जेआर भोसले एक दिवसीय दौरे पर 16 जुलाई को रतलाम आ रहे हैं। उनके आने की सूचना न रेलवे कर्मचारियों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल भोसले रतलाम मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्व.राधेश्याम तिवारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। संभवतः नए अध्यक्ष के चयन को लेकर भी रायशुमारी कर नाम तय करेंगे।
भोसले सुबह अवंतिका एक्सप्रेस से यहां आएंगे। आने के पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

फ़ोटो :- स्व.राधेश्याम तिवारी

सुबह 10 बजे वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके पश्चात सुबह 11:30 बजे सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में वृक्षारोपण किया जाएगा। उसके पश्चात मंडली पदाधिकारियो एवं शाखा पदाधिकारी के साथ मंडल पर चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
हालांकि मामले में वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि महामंत्री संगठनात्मक दौरे पर आ रहे है। वे हर साल पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होते है। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में वृक्षारोपण के अलावा वे मंडलीय पदाधिकारियों एवं शाखा पदाधिकारी के साथ मंडल पर चल रही गतिविधियों के बारे में चर्चा करेंगे।
उनके आने पर मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं समस्त पदाधिकारी उनकी स्टेशन पर आगवानी करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds