Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

रंग ए महफ़िल’की तैयारियां, आज होगी संगीत निशा, होगी बेहतरीन नगमों की प्रस्तुतियां

-सिसोदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा 15 जुलाई शनिवार को संगीत निशा का आयोजन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। सिसोदिया सुर संगम ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के हाल में संगीत निशा ‘रंग ए महफ़िल’ के आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। शनिवार शाम को कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जबकि इसमें प्रस्तुति केवल ग्रुप के सदस्य ही देंगे।
ग्रुप से संचालक प्रमोद सिसोदिया ने बताया कि 31 जुलाई को लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि है। जबकि 4 अगस्त को हरफनमौला सिंगर किशोर दा का जन्म दिवस है। इन दोनों कार्यक्रम के मद्देनजर ग्रुप द्वारा 15 जुलाई को शहरवासियों के लिए संगीत निशा का आयोजन कर दोनों कलाकारों को स्वरांजलि दी जाएगी।
कार्यक्रम के सूत्रधार विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि शाम को ठीक 5 बजे सरस्वती वंदना के साथ प्रस्तुतियां शुरू कर दी जाएगी। बीच मे अतिथि उद्बोधन व उनका सम्मान भी किया जाएगा।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद सिसोदिया, विजेंद्र सिंह सिसोदिया, भुवनेश पंडित, जलज शर्मा, मनवीर सिसोदिया, नीता गुप्ता, विजय गुप्ता, पवन भटनागर, गोपाल बोरीवली, अकील खान, पूजा भावसार, अल्फ़िया खान, विवेक शर्मा, दीपशिखा, वंदना जलगांवकर, रेणु शर्मा आदि किशोर, रफी, लता सहित अन्य कलाकारों के गाए बेहतरीन नगमों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में अल्फ़िया खान के नृत्य की प्रस्तुति भी होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds