Logo
ब्रेकिंग
डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

जनजागरण: म.प्र.विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति सभी कैडर के लिए करेगा संघर्ष

-शुक्रवार को दोपहर 3 बजे आयोजित जनजागरण कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने लिया फैसला।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। म.प्र.विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जनजागरण कार्यक्रम किया गया। जिसमें समस्त संगठनों के पदाधिकारी के साथ समस्त नियमित अधिकारी, कर्मचारी, संविदा अधिकारी कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारी सम्मिलित हुए। जनजागरण कार्यक्रम में संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा यह बताया गया कि मध्य प्रदेश विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा सभी कैडर की मांग को शामिल कर संयुक्त संघर्ष का निर्णय लिया गया है। आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस रखे जाने, उनकी न्यूनतम वेतन तय करने, बीमा,जॉब सिक्योरिटी की मांग रखी गई है। संविदा अधिकारियों कर्मचारियों के 4 जुलाई की घोषणा अनुसार आदेश प्रसारित करने, इंटर कंपनी ट्रांसफर, 2013 के संविदा को नियमित करने, नियमित अधिकारियों कर्मचारियों की विभिन्न मांगे ओ3 स्टार समाप्त कर ओ3 लागू करने,6510-7440 वेतन विसंगति, कनिष्ठ अभियंता की वेतन विसंगति 3200 से 4100 ग्रेड पे, फ्रिंज बेनेफिट्स, हायर क्वालिफिकेशन, ट्रांसमिशन क्लास4, क्लास3 मामला उठाया जाएगा। इसी तरह टी.बी.सी.बी.रोकने, निजीकरण न करने, फीडर कैडर क्लॉज समाप्त करने, पेंशन समेत 13 सूत्रीय मांग रखी गई है। जिसके लिए म.प्र.विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में ध्यानाकर्षण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से मांग की जा रही है कि विद्युत विभाग के समस्त नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिकों की मांगों/समस्याओं का समाधान किया जाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds