Logo
ब्रेकिंग
CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा... गरीब रथ ट्रेन में वकील यात्रियों से रतलाम के तीन टीटीई का विवाद, टीटीई से की गई जमकर मारपीट

पौधरोपण की महत्ता बताते हुए महिलाओं ने रोप पौधे

-श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला महिला सभा रतलाम द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। -श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला महिला सभा रतलाम की अध्यक्ष श्रीमती आशारानी उपाध्याय के नेतृत्व में धामनोद में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। पौधरोपण की महत्ता बताते हुए पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर संस्था की महामंत्री श्रीमतो जया शर्मा, मीडिया प्रभारी श्रीमती राखी व्यास, रीता तिवारी, ममता तिवारी, उषा उपाध्याय, चंद्रकांता पुरोहित, गायत्री शर्मा, सरिता जोशी, मेघा पंचोली, सरोज व्यास, कृष्णा क्षोत्रिय, संगीता शर्मा, आरती शर्मा, जयश्री शर्मा, वंदना जोशी, सीमा शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

छाया मनस्य कुर्वन्ति तिष्ठन्ति स्वयमापते

फलानयपि पराथार्य वृक्षा: सतपुषा ईव

इन पंक्तियों के भावार्थ समझाते हुए संस्था की महामंत्री श्रीमती जया शर्मा ने बताया कि दूसरों को छाया देता है, वह स्वयं धूप में खड़ा होता है। इसी तरह फल भी दूसरों के लिए होते है। वास्तव में वृक्ष संत के समान होते है।

वृक्ष है तो जल है जल ही जीवन है। अगर इस मानव के अस्तित्व को बचाना है तो अधिकाधिक पौधों का ना केवल रोपण करना होगा वरन उनकी उचित देखभाल हम सभी मातृ शक्ति को करना होगी।  पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण की महत्ता को समझाया एवं सभी महिलाओं को  पौधे लगाने एवम देखभाल की जिम्मेदारी सौपी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.