Logo
ब्रेकिंग
तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ...

राॅयल हाॅस्पिटल: 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर महाअभियान, घटला में 305 मरीजों की जांच

-3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण कर मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर सालाखेड़ी द्वारा ग्राम घटला जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में घटला एवं आसपास के क्षेत्र के 305 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। 3 घन्टे के शिविर में घटला एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण करके उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।
शिविर का शुभारंभ ग्राम सरपंच मीराबाई शिवगिरी, उपसरपंच राधेश्याम मालवीय की उपस्थिति में हुआ। साथ ही गणमान्य नागरिक भंवरगिरी, मंजू दशोरिया, यशोदा गेहलोत, गोपाल परमार, आंगनवाड़ी सहायिका विष्णु बाई केलवा भी उपस्थित रहे। इस शिविर के आयोजन के लिए ग्रामवासियों ने रॉयल हॉस्पिटल के चैयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं निदेशक डॉ. उबेद अफ़ज़ल का स्वागत किया। ग्राम में शिविर के आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस शिविर में भिन्न-भिन्न उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डाॅ. शमशूल हक, डॉ. आदित्य पाटीदार एवं महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर ने परामर्श प्रदान किया।
शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन दिया गया। दवाएं भी निशुल्क वितरण की गईं। इस दौरान शिविर में आने वाले लाभार्थियों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ.टू. की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। गंभीर मरीजों को घर से लाने ले जाने की व्यवस्था रॉयल हॉस्पिटल कि एम्बुलेंस से की गई। साथ ही मरीजों को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई।
आयोजित शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, संजीत परिहार, सिस्टर करुणा डामोर, सोनम शर्मा, कृष्णा परमार, बंसी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.