Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

रतलाम का स्कूल खिलाड़ी राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में खेलेगा, प्री नेशनल कोचिंग के लिए चयन

-66वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता भोपाल में 10 से 13 जून तक आयोजित होगी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 66वीं राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता भोपाल में 10 से 13 जून 2023 तक आयोजित होगी। इसमें प्री नेशनल कोचिंग में उज्जैन संभाग से रतलाम के अश्वत पिता जावेद खान का फुटबॉल के लिए चयन हुआ है।


राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में जूडो, व्हालीबॉल, टेबल टेनिस व फुटबाल के मैच होंगे। इसमें अश्वत खान पूरे उज्जैन संभाग से एक मात्र खिलाड़ी है जिनका चयन फुटबॉल टीम के लिए किया गया है। अश्वत का कहना है कि लक्ष्य के मुताबिक मैदान में पूरी लगन से तैयारी की। कड़ी मेहनत का यह प्रतिफल रहा है।
नेशनल टीम के प्री नेशनल कोचिंग में उनके चयन पर सेंट जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य संजय उपाध्याय और उनके स्कूल परिवार की ओर से उज्ज्वल भविष्य की आमना की। जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, काका आसिफ़, रतलाम जिला फुटबॉल संघ के सेक्रेटरी आशीष डेनियल ने उनको शुभकामना देते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर रतलाम जिले का नाम रोशन करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.