Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

विजयवर्गीय ने कुश्ती के स्वर्ण पदक विजेताओं का किया सम्मान, बोले-मुझे भी पहलवानी का शौक रहा

-पदाधिकारियों ने विजयवर्गीय का बड़ी माला से स्वागत, अभिनंदन किया।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के डट दिवस रतलाम आगमन पर श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति एवं राधा कृष्ण व्यायामशाला के संरक्षक अशोक जैन चौटाला के निवास पर सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं पार्टी के उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत, अभिनंदन किया गया।
उन्होंने राज्य स्तरीय कुश्ती स्पर्धा में व्यायामशाला के स्वर्ण पदक विजेता बलराम पहलवान व रजत पदक विजेता कुमारी राधिका का माला पहनाकर व बादाम भेंट कर अभिनंदन किया।


संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे भी पहलवानी का शौक था। नियमित अखाड़े भी जाता था। एक समय मे रतलाम के नामी पहलवान भी कुश्ती स्पर्धाओं के लिए इंदौर आते थे। दुर्भाग्य से वर्तमान में दंगल कम होते जा रहे है। संस्थाओं के पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मेरा स्वागत कर जो विश्वास जताया है। इसके लिए मैं आप सभी का आभारी रहूंगा।

गढ़ कैलाश की तस्वीर भेंट की

इस मौके पर श्री गढ़ कैलाश सेवा समिति द्वारा विजयवर्गीय का बड़ी फूलमाला पहनाकर शाल-श्रीफल से अभिनंदन किया गया। उन्हें गढ़ कैलाश भगवान की सुंदर तस्वीर भेंट की गई।
कार्यक्रम में अतिथि भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सह संयोजक महेंद्र कोठारी, रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक पोरवाल तथा जनपद पंचायत सदस्य मंगला कुंवर सिसौदिया उपस्थित थे।
इससे पहले अतिथियों का स्वागत करते हुए अशोक चौटाला ने कहा कि कैलाश जी युवाओं एवं आमजन के प्रिय नेता है।

सभी शहरवासी आपका ह्रदय से स्वागत करते है। कार्यक्रम मे समिति के संरक्षक सतीश राठौड़, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, मुकेश पहलवान, बद्रीलाल व्यास, दिनेश राठौर, कैलाश राठौड़, नारायण दैतवाल, कैलाश चौहान, अमृत कटारिया ,ओम जी व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन यतेंद्र भारद्वाज ने किया। आभार मनीष शर्मा ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.