Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

बर्थडे बैनर पर बवाल, अरुण राव को विधायक उम्मीदवार प्रोजेक्ट करने पर पार्टी ने थमाया नोटिस

-राव ने कहा भाजपा का चुनाव चिन्ह उपयोग करना वैधानिक हक।
-शुभचिंतको ने स्वेच्छा से शहर में कुछ हॉर्डिंग्स लगाकर मुझे दी है बधाइयां।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। जिला भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी व पूर्व पार्षद अरुण राव के जन्मदिन पर शहर में लगे बैनर पर विधायक का उम्मीदवार प्रोजेक्ट करना भारी पड़ गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। हालांकि राव ने जारी किए गए नोटिस को गलत माना है।
मामले जारी वक्तव्य में राव ने कहा कि चूंकि मेरे मित्र और शुभचिंतक भाजपा समर्थक है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में पिछले 43 साल से पार्टी का काम करता आया हूं। लम्बे राजनीतिक सफर में पार्टी ने मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा के वार्ड अध्यक्ष से लेकर नगर मंत्री, नगर महामंत्री, नगर उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारियां सौंपी है। जिसका निर्वहन करने में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी। वार्डो के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारी से तीन बार जीत हासिल की है। नगर निगम में स्वास्थ्य, जनकार्य और राजस्व विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन किया। लगभग तीन सालों तक भाजपा जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व भी निभाया।
समर्थकों ने मेरे जन्मदिन के हॉर्डिंग्स पर भाजपा का चुनाव चिन्ह भी प्रिंट करवाया। यह एकदम स्वाभाविक प्रक्रिया रही है। क्योंकि वे मुझे रतलाम से भाजपा विधायक के रूप में देखना चाहते है। उन्होंने स्वाभाविक तौर पर हॉर्डिंग्स पर केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मुझे पार्टी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करना उचित नही है। 3 दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है। पार्टी द्वारा दी गयी इस समयावधि में अपना प्रत्युत्तर पार्टी जिलाध्यक्ष को सौंप दूंगा। इस विषय में पार्टी के प्रदेश हाइकमान को भी अवगत करवाऊंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.