Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-राजभोग रेस्टोरेंट के पास गली में कई थी वारदात, औधोगिक पुलिस ने की कार्रवाई।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। कार का कांच तोड़कर चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने बंजली से गिरफ्तार किया है। इससे लेपटॉप सहित चार्जर जब्त किए। यह घटना 21 मार्च रात करीब 8.30 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक राजभोग रेस्टोरेंट के पास कस्तुरबा नगर रतलाम में फरियादी नीतिन पिता अशोक कुमार आर्य निवासी बी-126 सनसिटी कॉलोनी रतलाम की कार (एमपी-04 सीपी 6277) का कांच तोड़कर युवक इसमें रखा लेपटॉप बैग चोरी कर ले गया था। थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर प्रकरण दर्ज किया गया था।


तहकीकात के दौरान पुलिस ने फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए तथा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी कैलाश पिता प्रताप डामोर उम्र (30) साल निवासी बंजली को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसने घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि कार का कांच तोड़कर कार के अंदर रखा लेपटॉप बैग रूपयों से भरा समझकर चुरा लिया था। इसे अपने घर ले जाकर छुपा दिया था। तब आरोपी कैलाश से एक ब्राउन कलर का लेपटॉप बैग जिसमें सेमसंग गेलेक्सी लेपटॉप (करीबन 80,000 रूपए कीमती) और उसका चार्जर, स्मार्ट वॉच का चार्जर व कंपनी की डायरी जब्त कर गिरफ्तार किया तथा इसे न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में पुलिस टीम में इनकी भूमिका

इस कार्रवाई में निरी. राजेन्द्र वर्मा, प्र.आर. सुरेश चौहान. प्र.आर. नौशाद खान, प्र.आर. मानसिंह चौहान, आर. संजय चौहान, आर. जसवंत, आर. दीपक सिंह, आर. संदीप शर्मा, आर हिम्मतसिंह, आर. सायबर सेल हिम्मतसिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds