Logo
ब्रेकिंग
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ...

फुले की समाजसेवा देखकर 1888 में मुंबई में दी गई महात्मा की उपाधि


-ऑल इंडिया ओबीसी एम्पलॉइज एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को मनाई ज्योतिबा फुले जयंती।
-डीआरएम ऑफिस के प्रेम कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारी ने दी अहम जानकारियां।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ऑल इंडिया ओबीसी एम्पलॉइज एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को डीआरएम ऑफिस के प्रेम कार्यालय पर ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुन्नीलाल राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि निर्धन तथा निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए महात्मा ज्योतिबा फूले ने ‘सत्यशोधक समाज’ 1873 मे स्थापित किया था। यह समाज के लिए बड़ा योगदान रहा है। उपाध्यक्ष रघुनाथ मोहतो ने कहा कि ज्योतिबा फुले की समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें महात्मा’ की उपाधि दी गई। उनकी समाज सुधार की दिशा में दी गई शिक्षा वर्तमान समय मे प्रासंगिक है।
इससे पहले कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर महात्मा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंडल मंत्री अजय सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सेन एवं ऑल इंडिया ओबीसी एम्पलॉइज एसोसिएशन के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.