Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

महिला राजनीति का सशक्त आईना….यास्मीन शैरानी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मनोनीत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री यास्मीन शैरानी को प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
शहर में राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से जुड़ी है। अपने उम्दा कामों की वजह से तमाम महिलाओं के बीच अपनी पृथक छबि है। 1995 से अभी तक प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर कई दायित्वों को कुशलतापूर्वक बखूबी निभाया है।


ये रतलाम नगर निगम में क्रमशः पार्षद रही है। बल्कि पूर्व में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व भी बेहतरी से निभाया है। इसके पूर्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव, कार्यकारिणी अध्यक्ष, एवीएन राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कश्मीर व असम नियुक्त गया। इसके अलावा श्रीमती शैरानी शहर की सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी है। इन्हें लायंस क्लब की रीजन चेयरपर्सन नियुक्त करने की तैयारी है। 19 साल से लायन इंटरनेशनल की सदस्य रही है।

बता दें कि श्रीमती शैरानी 19 वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों से जुड़ कर कई उच्च पदों पर आसीन रही है। आमजनों से सीधे जुड़ाव होने से कई लोगों की चिकित्सा, शिक्षा और नगर-निगम के कार्यों में मदद करती है।
नगर के कांग्रेस के आंदोलनों में इनकी महती भूमिका रहती है। अधिकारी वर्ग में मजबूत पकड़ होने से गरीब, वंचित, शोषित परिवारों के लिए ये सदैव सेवा हेतु तत्पर रहती है।

इनकी मनोनयन पर पूर्व पार्षद श्रीमती वंदना पुरोहित, सकीना मनासी, पार्षद आशा रावत, किरण महावर, भावना पेमाल, अंजू नेकाड़ी, पूर्व पार्षद मीना बग्गा, पार्षद केसरबाई, अफ़साना खान ने शुभकामनाएं दी। इन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा का आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds