Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

चेकिंग ड्यूटी के साथ परोपकारी सेवा….हादसों में घायल यात्रियों को फ़ौरन अस्पताल पहुंचवा रहे है टीटीई रामेश्वर मीणा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल टिकिट चेकिंग जैसी मशक्कत भरी ड्यूटी के बीच टीटीई रामेश्वर मीणा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आपात सेवा देने के लिए इंसानियत की मिसाल बने हुए है। मीणा रतलाम मंडल के नीमच स्टेशन पर कार्यरत है। इन्होंने शनिवार को ट्रेन से गिरी बच्ची को तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल भिजवाने के इंतजाम किए। वहीं प्लेटफॉर्म पर चलते हुए गिरने से लहुलुहान हुई महिला यात्री का प्रारंभिक मेडिकल उपचार कर इन्हें भी अस्पताल भिजवाया।
मीणा के मुताबिक वह नीमच स्टेशन पर 4 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 से रात 10 बजे की ड्यूटी थी। गाड़ी संख्या 69232 चित्तौड़गढ़-उज्जैन सवारी गाड़ी में बीसलवास-नीमच सेक्शन के बीच लगभग 2 वर्ष की छोटी बच्ची अनुष्का चलती ट्रेन से गिर गई थी। यह सूचना मास्टर ऑफिस से प्राप्त होते ही तुरंत व्हीलचेयर लेकर गार्ड के पास पहुंचा। बच्ची को तत्काल व्हीलचेयर पर बैठाकर बिना किसी देरी किए ऑटो के माध्यम से सिविल अस्पताल नीमच पहुंचाया गया। जहां उसे भर्ती कराकर आवश्यक उपचार शुरू कराया गया।

महिला यात्री के सिर में गंभीर चोट:- इसी तरह नीमच में महिला यात्री सहारा देवी (उम्र 65 वर्ष) घर से उदयपुर सिटी जाने के लिए निकली थी। स्टेशन पर आते अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह रहा था। टीटीई मीणा ने पहले मौके पर ही उपचार करना चाहा। लेकिन हालत गंभीर लगने पर बिना देर किए उन्हें तुरंत ऑटो से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनके सिर में टांके लगाए गए। मामले में टीटीई का कहना है कि ईश्वर ने उन्हें यात्रियों की सेवा का मौका दिया है। इसलिए वे अपनी ड्यूटी के साथ ही मौका आने पर यात्री की जरूर सेवा और सहायता करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.