Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

यदि ट्रेन गुजरती तो हो जाता बड़ा हादसा….ओएचई पोल रेलवे ट्रैक पर झुका, निकला धुंआ, संतरोड-चंचलाव सेक्शन के बीच हादसा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के गोधरा-रतलाम सेक्शन में ओएचई पोल क्षतिग्रस्त होकर ट्रैक की ओर झुक गया। इसमें धुंआ भी उठने लगा। यदि इस दौरान कोई ट्रेन गुजरी होती तो बड़ा हादसा होने की भी आशंका थी। हादसे की वजह से अप लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया। कई गाड़ियों को बीच के स्टेशनों पर रोकना पड़ा। टीआरडी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुधार का काम शुरू किया।


पोल झुकने का वाकिया सुबह 6.50 बजे संतरोड-चंचलाव सेक्शन के बीच में हुआ। इसकी सूचना डाउन की ओर आने वाली ट्रेन संख्या 04726 के ट्रेन मैनेजर ने कंट्रोल तक पहुंचाई। बताया कि किमी 485/19 अपलाइन पर ओएचई पोल पूरी तरह से झुक गया है। इस वजह से यातायात रुक गया है। मैसेज एओएम व डीओएम (सीजी), सीनियर डीओएम (जी), सीनियर डीओएम सहित एडीआरएम व डीआरएम तक पहुंचा। इसके फौरन बाद टीआरडी का अमला हरकत में आया।
हादसे की वजह से यात्री ट्रेनें सहित मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गई। इसमें अप लाइन की ट्रेन संख्या 06282 को संतरोड रोका गया। वहीं ट्रेन संख्या 12926 व 69120 को भी अन्य स्टेशनों पर रोका गया। मालगाड़ियों को जैकोट स्टेशन पर रोका गया।
मामले में पीआरओ मुकेश कुमार पांडेय ने कहा कि ओएचई पोल झुकने से अप लाइन को रोका गया। लेकिन डाउन लाइन की सभी ट्रेन निकल रही हों। टीम मौके पर पहुंच गई तथा सुधार कार्य शुरू कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.