Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

फलों के रस से तो शरीर, लेकिन भागवत कथा रसपान से आत्मा तृप्त होती है

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। फलों के रस से तो शरीर तृप्त होता है, परन्तु भागवत कथा के रसपान से आत्मा तृप्त होती है। फिर भी यह रस अतृप्त ही रहता है। क्योंकि भागवत का जितना भी रस तृप्त होता है, वह कम है। यह रस जीवन पर्यंत पीना चाहिए। यह रस जनम जन्मों तक पीना चाहिए।

यह बात रामसनेही संत हरिराम महाराज ने पटेल की बगीची करमदी रोड पर सात दिवसीय दिव्य भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराते हुए कही। शास्त्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में माता-पिता को अपने बच्चों की गतिविधियों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। गुरुकुल में जो बच्चे पढ़कर शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं, वही भविष्य में सनातन की पताका पूरे विश्व में फैलाएंगे और हमारे देश भारत की गौरवशाली परंपरा अनवरत चलती रहेगी।

कथा में जोधपुर से पधारे संत श्री भगत राम जी हनुमंत स्नेही, खाचरोद रामद्वारा के स्वामी सुखरामदास वैदिक गुरुकुल के संस्थापक रामस्नेही स्वामी रामानुराग के साथ गुरुकुल के छात्र भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि यह कथा खाचरौद गुरुकुल के बच्चों की सहायतार्थ है। इसी प्रकल्प में कथा के दौरान डॉ. मुल्कराज पंजाबी द्वारा 11,000 रुपये की राशि, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी द्वारा माता-पिता की स्मृति में 11,000 रुपए और राजपूत नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोयल द्वारा समाज के मित्र मंडल की ओर से 5,100 रुपये का चेक भेंट किया गया।

कथा में सर्वब्रह्मण सभा के अध्यक्ष प. नरेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष राजेश चाष्टा, राजेश तिवारी, डॉ. सुरेश दवे, सुनील गौतम, नवदीप शर्मा, महेश राजावत ने भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर गुरुदेव का पुष्प मालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. मुल्कराज पंजाबी, उषा पंजाबी, किशोर सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चावड़ा, जुझार सिंह पूर्व पार्षद वंदना अनिल पुरोहित प्रेमलता देवड़ा अशोक देवड़ा ने भी पोथीपूजन कर धर्म लाभ लिया।

शाम को भगवान पुराण की आरती संपन्न हुई। जिसमें मुख्य आयोजक चेतन पटेल, कन्हैयालाल पटेल, शांतिबाई सांकला, प्रकाश परमार, तुलसी पटेल, रिना पटेल, तेजपाल, मुकेश शर्मा, एडवोकेट सुभाष उपाध्याय, मुकेश स्वामी, अनूप स्वामी, आशीष सोनी, सत्यनारायण भूतिया, संदीप पोरवाल, कुलदीप सोलंकी,आदि ने आरती का लाभ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.