Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

जीआरपी का ट्रॉफी पर कब्जा…स्व. पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट में इंजीनियरिंग विभाग की टीम को हराकर जीता मुकाबला

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्व. उमारामाल पुरोहित की स्मृति में आयोजित अंतर विभागीय टूर्नामेंट में जीआरपी की टीम ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को जीआरपी एवं इंजीनियरिंग के मध्य खेला गया। इसके पहले मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष गहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, युवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फैयाज मंसूरी ने दोनों ही टीम से मुलाकात की एवं शुभकामनाएं दी। इसके बाद मैच की शुरुआत हुई।
यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि फाइनल मैच 16 ओवर का खेला गया। टॉस जीतकर जीआरपी की टीम ने इंजीनियरिंग की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इंजीनियरिंग विभाग ने निर्धारित 16 ओवर में 150 रन
बनाकर जीआरपी को 151 रन बनाने का लक्ष्य दिया। जिसमें जीआरपी ने 07 विकेट बचाते हुए 151 रन का लक्ष्य प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर समन्वय पीयूष पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल महिला समिति सचिव कांता तिवारी रहे। इन्होंने विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी दी।
जीआरपी के राहुल राजपूत ने 74 रन 38 बॉल में बनाएं। वहीं अनिल ने 37 रन 25 बॉल पर बनाए।
इसी प्रकार इंजीनियरिंग के अमित घोसर ने 17 बॉल पर 25 रन और जितेंद्र ने 14 बॉल पर 23 रन बनाए।
जीआरपी के राहुल राजपूत मेन ऑफ द मैच विष ऑफ़ दी सीरीज रहे।
इंजीनियरिंग टीम के अनिल घोसर बेस्ट बल्लेबाज रहे। बेस्ट फील्डिंग में यांत्रिक के प्रमोद खंडेलवाल को चुना गया।
इस अवसर पर यूनियन पर मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, इलेक्ट्रिकल शाखा सचिव हरेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष अमित घोसर, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष अर्पित परदेसी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, वाजिद खान, अरविंद शर्मा, मनोज चावरे, नेहाल सिंह, राजेंद्र जाट, महिला समिति सचिव कांता तिवारी, डीजल शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, पिंटू चंद्रावत, महेश सेन के अलावा समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। फाइनल मुकाबले का सैकड़ों दर्शन ने लुफ्त उठाया।
यह समस्त जानकारी वेस्टर्न रेलवे एम्पलाई यूनियन के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.