Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

ऊंचे ख्वाब का आसमानी सफर….बचपन में प्लेन उड़ता देखा करता था, लगन और मेहनत से पूरा किया सपना, बन गया पायलट

-8 सितम्बर 2025 को अयान खान ने वाणिज्यिक पायलट का प्रशिक्षण पूर्ण किया।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। अपने बुलंद इरादें और ऊंचे ख्वाब के चलते 25 वर्षीय अमान खान ने आसमान में उड़ने के सपने को आखिर पूरा कर लिया।

दरअसल भोपाल निवासी अमान रतलाम का भांजा है।  इसलिए रतलाम में भी इसके नाना-मामा परिवार में खुशी का माहौल है।

मामा परिवार के जेसी बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान बताते है कि अयान की मां रतलाम रेल मंडल कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत रही है। वह वर्तमान में भोपाल मंडल कार्यालय में पदस्थ है। अमान ने हाल ही में मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब से पायलट प्रशिक्षण पूरा किया। अब वे वाणिज्यिक विमान उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

आसमान में प्लेन देख मन ललचाता था:- अपने सपने को साकार करने की बचपन से ख्वाहिश रही तो इसके बारे में अमान यहीं कहानी बयां करते है। उनका कहना है कि बचपन से ही आसमान में उड़ते विमानों को देखकर पायलट बनने का सपना संजोया था। जब भी विमान उड़ता था, मैं सोचता था कि एक दिन मैं भी आसमान की ऊँचाई छुऊँगा। आज यह सपना पूरा हो रहा है।

ननिहाल पक्ष के वाज़िद बताते हैं कि अमान रतलाम में खूब रहे।इनके पिता इश्तियाक़ खान टेलरिंग का कार्य करते हैं। जबकि मां श्रीमती आयशा खान रेलवे में सेवा दे रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटे के सपने को पूरा करने हर कदम पर उसका साथ दिया। सितम्बर 2022 में अमान ने उड़ान का प्रशिक्षण शुरू किया। 08 सितम्बर 2025 को उन्होंने वाणिज्यिक पायलट का प्रशिक्षण पूर्ण किया। मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब, जो राज्य का प्रमुख विमानन प्रशिक्षण संस्थान है। वहां अमान को यह मुकाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें कैप्टन विश्वास राय, सीनियर पायलट एवं फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन वामसी कृष्णा, चीफ फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन आनंद और कैप्टन विवेक का विशेष मार्गदर्शन मिला।

युवाओं के लिए प्रेरणा:-अमान का लक्ष्य वाणिज्यिक विमानन क्षेत्र में करियर बनाना और आगे चलकर देश का नाम रोशन करना है। उनकी यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है। बल्कि प्रदेश और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा भी है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर सपना हकीकत में बदला जा सकता है। उनकी कामयाबी पर उनके परिवारजनों में खुशी का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds