Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क...

उल्लास से मनाया हनुमान चालीसा पाठ का दो वर्षीय उत्सव…राम भक्त मंडल सदस्यों का किया सम्मान

-मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर आगे आए दानदाता, 6 लाख रुपए से अधिक की घोषणा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के रामगढ़ स्थित राम मंदिर पर हर मंगलवार सतत हनुमान चालीसा पाठ के दो वर्ष पूरे होने पर उत्सवी माहौल में आयोजन हुआ। भजन संध्या में महिला-पुरुष झूमते, नाचते उल्लसित दिखाए दिए। इस दौरान मंदिर जीर्णोद्धार के लिए समाज के दानदाताओं ने मुक्तहस्त दान राशि की घोषणा की। कार्यक्रम में सतत हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता के चलते रामभक्त मंडल के सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इसके बाद सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन भी होगा।


बता दें कि शहर के रामगढ़ में स्थित श्री गुर्जर गौड़ समाज के श्रीराम मंदिर पर प्रति मंगलवार को सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इस पाठ के दो साल पूरे होने पर यह आयोजन किया था।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि वर्ष 2026 में हनुमान चालीसा पाठ रात 8 से 8.30 बजे तक सतत चलेगा। अपनी ओर से पाठ कराने के लिए समाजजनों में खूब उत्साह देखा गया। दो घंटे में ही मंगलवार को पाठ के लिए समाज के लोगों ने अपने नाम बुक करवा लिए।

समाजजन दान के लिए उमड़े:- कार्यक्रम में मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए दानदाता बढ़चढ़कर आगे आए। करीब 6.50 लाख रुपए की घोषणा हुई। इसमें समाज के वरिष्ठ श्री रामप्रसाद शर्मा द्वारा 5 लाख रुपए की घोषणा तिवारी ने बताया कि सुविधायुक्त हाल व कक्ष बनाये जा रहे है। यह काम जल्दी ही पूरा किया जाएगा।

मंडल के सदस्यों का किया सम्मान:- कार्यक्रम में श्रीराम भक्त मंडल के सदस्यों का सम्मान किया गया। इसमें विशेष भूमिका के लिए डॉक्टर दिलीप पांड्या तथा भजन गायक गोपाल शर्मा का विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के सर्वब्राह्मण सम्मान के शांतिलाल शर्मा, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, दुर्गेश सुरोलिया, सुनील शर्मा, लक्ष्मण पाठक, चंपालाल जोशी, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, कैलाश व्यास, सुशील तिवारी, आईपी त्रिवेदी, सुरेश दवे, उषा दुबे, सीमा सुरोलिया, हंसा व्यास सहित कई लोग मौजूद रहे। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज से वरिष्ठ सदस्य गोपाल जोशी, भजन गायक गोपाल शर्मा, नवीन व्यास, कपिल व्यास, महेश चौबे, डॉक्टर दिलीप पंड्या, राजेश चाष्टा, राजेश जोशी, अनिल पुरोहित, राजेंद्र शर्मा धानसुता, संदीप शर्मा, विशाल उपाध्याय, संजय शर्मा सहित समाजजनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चाष्टा ने बताया कि अन्य ब्राह्मण समाज के मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन होता है तो रामभक्त मंडल सहयोग करेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रस्तुतिकरण व संचालन मयूर व्यास ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.