Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

अशोक टंडन युवा समिति अध्यक्ष, रणवीर गुर्जर सचिव नियुक्त…. मजदूर संघ मंडल मंत्री बोले-युवा देश की शान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा 10 सितंबर 2025 को मजदूर संघ कार्यालय में मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में युवा समिति कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। जिसमें अशोक टंडन को युवा मंडल अध्यक्ष एवं रणवीर सिंह गुर्जर को युवा मंडल सचिव बनाया गया। साथ ही महिला समिति अध्यक्ष रंजीत वैष्णव एवं उषा खींची को महिला समिति सचिव बनाया गया।


बता दें कि इसी गठन में युवा महिला समिति अध्यक्ष श्रेया चोऋषि एवं युवा महिला समिति सचिव हर्षा चौहान को बनाया गया ।
प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया इसके पूर्व मजदूर संघ कार्यालय में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर का एनएफआईआर में केंद्रीय कार्यकारिणी में निर्वाचित होने पर सम्मान किया गया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा युवा देश की शान हैं। पूरे भारतीय रेलवे में 70% युवा कार्यरत हैं। साथ ही महिला शक्ति का साथ मिले तो संगठन में नई ऊर्जा का संचार होना स्वाभाविक हैं। दोनों ही समितियों के सदस्यगणों से संगठन और कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही ।
उक्त कार्यक्रम का संचालन मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, नरेंद्र सिंह सोलंकी, सीडब्लूसी महेंद्र राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव अमित चौहान, राजेंद्र चौधरी, इमरान खान, सीटीआई स्लीपर मोहन जोशी, विजय चौधरी, जितेंद्र गोरे, लोकेश विग, दिनेश मीणा, योगेश इंगले, घनश्याम यादव, प्रदीप पाटिल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds