Logo
ब्रेकिंग
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ...

महिला सशक्तिकरण को नई दिशा…. मजदूर संघ द्वारा महिला समिति का गठन, 15 महिलाओं की नई टीम

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, रतलाम मंडल महिला समिति की बैठक 18 जुलाई 2025 को हुई। इसमें सर्वसम्मति से रतलाम मंडल की महिला समिति का गठन किया गया।
महिला समिति में विभिन्न विभागों की महिला सहकर्मियों को दायित्व सौंपे गए हैं। जिससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी और अधिक सशक्त व प्रभावी होगी। संध्या यादव को टीम संयोजक, रंजीता वैष्णव अध्यक्ष तथा उषा खींची को सचिव नियुक्त किया गया। इसी तरह से 15 महिलाओं की टीम तैयार की गई।
इस अवसर पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई समिति संगठन को और मजबूती प्रदान करेगी। महिला कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से उठाएगी।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ हमेशा से महिला कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित रहा है। इस समिति के गठन से संगठन में महिला सशक्तिकरण को और नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोत्या, चैतन्य चौधरी, सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, नरेंद्र सिंह सोलंकी, गौरव दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र गौतम, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सीडब्ल्यूसी गौरव संत, महेंद्र सिंह राठौर, शाखा सचिव संजय कुमार, वापी चौधरी, दीपक गुप्ता, अमित चौहान, गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष मनोज खरे, विशाल गुप्ता, हिमांशु पिटारे, धनंजय शर्मा, आसाराम मीणा, अशोक टंडन दिनेश छापरी, जयंत अग्रवाल, सुनील डागर, नवनीत कुशवाह, सुमित गर्ग, इमरान खान राजेश माथुर, अरविंद शर्मा एवं अन्य सभी संघ साथियों ने हर्ष जताया।

नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं :-
1. श्रीमती संध्या यादव – संयोजक
2. श्रीमती रंजीता वैष्णव – अध्यक्ष
3. श्रीमती गीतांजलि – उपाध्यक्ष
4. श्रीमती वैशाली पाण्ड्या – उपाध्यक्ष
5. श्रीमती सीमा उपाध्याय – उपाध्यक्ष
6. श्रीमती उषा खींची – सचिव
7. श्रीमती जीवनदेवी खंडेलवाल – संयुक्त सचिव
8. श्रीमती खुशबू ननावरे – संयुक्त सचिव
9. श्रीमती विनिता डामोर – संयुक्त सचिव
10. श्रीमती सुनीता वर्मा – संगठन सचिव
11. श्रीमती ललिता जाटवा – संगठन सचिव
12. श्रीमती दीपिका त्यागी – संगठन सचिव
13. श्रीमती अरुंधति किरकिरे – संगठन सचिव
14. श्रीमती जयश्री गोस्वामी– कोषाध्यक्ष
15. श्रीमती निशा डोंगरे– प्रवक्ता

Leave A Reply

Your email address will not be published.