Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

रतलाम जिले का सबसे पहला महाविद्यालय….राॅयल काॅलेज को मिली एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम- फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली ने राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज को इसी सत्र 2025-26 से एम.फार्मा (M.Pharma) पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की है।

राॅयल काॅलेज रतलाम जिले का प्रथम महाविद्यालय है, जिसको एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त हुई है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) द्वारा राॅयल काॅलेज की अधोसंरचना, प्राध्यापकों एवं उपलब्ध संसाधनों को दृष्टिगत रखते हुये एम.फार्मा पाठ्यक्रम को इसी सत्र से प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की गई है। राॅयल काॅलेज में एम.फार्मा फार्मास्युटिक्स ब्रांच में अध्ययन करवाया जावेगा।

फार्मास्युटिक्स विषय में विद्यार्थियों को दवाईयों के निर्माण, विकास और वितरण संबंधित समस्त पहलुओं का अध्ययन कराया जाता है। जिससे विद्यार्थियों को फार्मास्युटिक्स कंपनीयों के विभिन्न विभागों जैसे पैकेजिंग, मार्केटिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और उत्पादन संबंधित रोजगार आसानी से प्राप्त हो जाते है।

यह जानकारी देते हुये राॅयल काॅलेज के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स वर्ष 2008 से बेचलर ऑफ फार्मेसी (बी.फार्मेसी) तथा वर्ष 2020 से डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी.फार्मेसी) पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। गुगालिया ने यह भी बताया कि राॅयल काॅलेज फार्मेसी में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने वाला रतलाम जिले का सबसे पहला महाविद्यालय है।

राॅयल काॅलेज में संचालित बी.फार्मेसी एवं डी.फार्मेसी पाठ्यक्रम को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से अनुमोदन पूर्व से प्राप्त है। साथ ही साथ इन दोनों पाठ्यक्रमों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) की सेक्शन 12 की अनुमति भी प्राप्त है। जिससे राॅयल महाविद्यालय से अध्ययनरत् विद्यार्थियों को मेडिकल लायसेंस प्राप्त करने की पात्रता बन जाती है। रतलाम जिले में केवल राॅयल इंस्टिट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टेडीज को ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से अनुमति के साथ साथ सेक्शन 12 की अनुमति भी प्राप्त है। जिससे यहाॅ अध्ययनरत् विद्यार्थी अपने मेडिकल लायसेंस प्राप्ति की अग्रिम प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते है।

गुगालिया ने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से महाविद्यालय में फार्मास्युटिकल कैमेस्ट्री, फार्माकोग्नाॅसी, फार्माकोलाॅजी ब्रांच में एम.फार्मा प्रारम्भ किया जाएगा। 

राॅयल महाविद्यालय में एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारम्भ करने की अनुमति प्राप्त होने पर संस्था के निर्देशक, प्राचार्यगण, प्राध्यापकगण एवं समस्त स्टाॅफ ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.