-रेलवे प्लेटफॉर्म के नए कवर शेड बने झरने, आफ़त में रहे यात्री।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जिले में शुक्रवार शाम तेज आंधी व तूफानी हवा के साथ हुई बारिश ने कोहराम मचा दिया। शहर के कई इलाकों में दर्जनों पेड़ धराशाई हो गए। कई क्षेत्रों में बिजली के पोल भी गिर गए। इससे घरों की बिजली घंटों गुल रही। शहर की दुकानों पर लगे फ्लेक्स बैनर में उड़कर सड़कों पर जा गिरे। बारिश से रेल परिचालन आंशिक रूप से बाधित रहा। लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 की ओर बने नए कवर शेड लीकेज होने से प्लेटफॉर्म पर पानी जमा हो गया। यह यात्रियों की परेशानी की वजह बनता रहा।

राजीव नगर में घर में लाग, शॉर्ट सर्किट से जले बिजली उपकरण:- अलकापुरी के समीप स्थित राजीव नगर में रहवासी पंकज पंवार के घर शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे घर के बिजली उपकरण जल गए। रहवासियों का कहना है कि विनोबा नगर ग्रिड के सामने वाले एरिया में लोगों ने घरों के बाहर अतिक्रमण कर लिया। सड़क संकरी होने से फायर ब्रिगेड भी नहीं पहुंच सकी।
महलवाड़ा के पास पीपल धराशाई. लगा जाम:- महलवाड़ा के पास पीपल का पेड़ गिरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया। राजस्व कॉलोनी में बिजली के तीन पोल गिरने से बड़ा हादसा होते टला। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जिले में भी भारी नुकसान की सूचना आई है। कई जगह मकान के टीन शेड उड़ गए। कहीं दीवार गिर गई तो कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इधर, बारिश के बाद कई क्षेत्रों में देर रात तक बिजली गुल रही। बारिश बाद उमस व गर्मी से क्षेत्र में लोग परेशान होते रहे।

रेलवे कॉलोनी में भी पेड़ गिर गए। देर रात तक बिजली सप्लाय नहीं लौटा। रेलवे स्टेशन पर भी ऐसे ही हालात रहे। बाद में इमरजेंसी सप्लाई बहाल की गई।
बालिका की मौत:- जिले के जावरा में ग्राम मोर्याखेड़ी में बिजली गिरने 15 वर्षीय बालिका की मौत की सूचना है। ग्राम तंबोलिया में बिजली गिरने से एक युवती की मौत की सूचना है। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका उपचार चल रहा है।
