Logo
ब्रेकिंग
गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ... पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद का जोनल अधिवेशन आज, केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा गरीब रथ एक्सप्रेस में मारपीट मामला.... सिटी बजाने से रोकने पर TTI पर किया हमला, चेहरा लहूलुहान और दा...

कलेक्टर साहब, गुलाब चक्कर की तरह रंजीत विलास पैलेस का भी सौंदर्यीकरण हो, ऐतिहासिक धरोहर को हेरिटेज के रूप में विकसित किया जाए

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास रतलाम एवं समस्त राजपूताना संगठनों के तत्वाधान में नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल एवं शहर एसडीएम अनिल भाना को जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राजमहल पैलेस रणजीत विलास के अधिग्रहण की मांग की गई। जिस प्रकार से पुराने कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर को नया स्वरूप दिया गया है। उसी तर्ज पर रंजीत विलास पैलेस का भी सौंदर्यीकरण कर इस ऐतिहासिक धरोहर को हेरिटेज के रूप में विकसित करें। इसे नगर की जनता के हित में उपयोग किया जाए। महापौर द्वारा प्रतिनिधिमंडल को नगर निगम द्वारा महलवाड़ा के सौंदर्यीकरण करने का पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक धरोहर के सौंदर्यीकरण होने से पर्यटक उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं समस्त राजपूताना संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.