Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

बेमिसाल ढाई साल…सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर का उत्तरीय रेलवे में तबादला

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कार्यरत सीनियर डीपीओ श्रीमती अरिमा भटनागर का उत्तरीय रेलवे में तबादला हो गया है। मंगलवार शाम को रेलवे बोर्ड से तबादला आदेश जारी हुए। इसके बाद आदेश की कॉपी रेलवे के तमाम वाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया।
पिछले ढाई साल से रतलाम में पदस्थ श्रीमती भटनागर रतलाम के कार्यकाल में कर्मचारी हितैषी कई प्रशासनिक कार्य किए गए। इनकी ईमानदारी व सकारात्मक छबि के चलते कर्मचारियों सहित ज़ोन स्तर के अधिकारियों के बीच भी लोकप्रिय रही है। पिछले दिनों अनुकंपा नियुक्ति की डिजिटली प्रकिया में रतलाम मंडल अव्वल रहा था। 1 अप्रैल को इसके रेलवे बोर्ड से आदेश जारी होने के बाद श्रीमती भटनागर के नेतृत्व में रतलाम भारतीय रेलवे स्तर पर इसे लागू करने वाला पहला मंडल रहा था। साथ ही लगातार दो साल दीपावली पूर्व सालाना बोनस भुगतान में अव्वल रहने में भी रतलाम मंडल तमाम मंडलों में आगे रहा था।
फिलहाल इनके स्थान पर नए सीनियर डीपीओ की पदस्थापना के आदेश जारी होने की सूचना नहीं है। इसे देखते संभावना जताई जा रही है कि श्रीमती भटनागर की रिलीविंग प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.