Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

ये कौन मूर्तिकार है….रतलाम के इस कलाकार द्वारा निर्मित ओशो प्रतिमा अमेरिका में प्रदर्शित होगी

-अमेरिका ने दिया रतलाम की मूर्ति कला को सम्मान ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम के मूर्तिकार द्वारा बनाई गई ओशो की प्रतिमा जल्दी ही अमेरिका में प्रदर्शित होगी। प्रतिमा का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। इसे फ्लाइट द्वारा वहां ले जाया जाएगा।


अमेरिका के डेनिसन टैक्सास में स्थित बोधिसत्व स्वामी आनंद अरुण के सानिध्य में स्वामी प्रेम मैत्रेय द्वारा ओशो केवल्य धाम ध्यान केंद्र संचालित है। जुलाई में आयोजित होने वाले गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर रजनीश ओशो के शिष्यों द्वारा मूर्ति स्थापित कर गुरु पूजन के आयोजन किया जाना है। इसके लिए गुरु ओशो की प्रतिमा बनवाने का निर्णय कैवल्य धाम संस्था के पदाधिकारी द्वारा लिया गया।
माना जाता है कि भगवान रजनीश ओशो की मूर्ति या उनके हर फोटो में उनके नेत्रों से ही आज भी जीवंतता का एहसास दिलाती है।
अमेरिका के स्वामी प्रेम मैत्रेय ये चाहते हैं कि रजनीश ओशो की गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर गुरु पूजन के समय जो प्रतिमा का अनावरण और गुरु पूजन हो तो भगवान रजनीश ओशो की जीवंतता का एहसास विश्व के कई देशों से पहुंचने वाले उनके शिष्यों को आकर्षक का केंद्र हो। जिसके लिए मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित त्रिवेदी आर्टस को चुना गया। रतलाम के मूर्तिकार मुख्य आर्टिस्ट कुलदीप त्रिवेदी एवं उनके सहयोगियों द्वारा रजनीश ओशो की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। जिसे फ्लाइट के माध्यम से अमेरिका पहुंचाया जाएगा।

यह है प्रतिमा की विशेषता : त्रिवेदी ने बताया कि इस प्रतिमा की अद्भुत विशेषता है। इसे किसी भी एंगल से देखने पर प्रतीत होता है मानो यह आपको ही देख रही है।
प्रतिमा में उनके चेहरे पर स्थित छोटे-छोटे रूम, कूप, एवं रिंकल्स को भी दर्शाया गया। जो कि भक्तों को प्रतिमा की ओर आकर्षित कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.