Logo
ब्रेकिंग
धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि...

रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के समीप नो-पार्किंग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चौकीदार के बैठने के लिए बने पतरे के शेड में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण:- सुबह करीब 6:30 बजे जीआरपी चौकी को IOW कार्यालय के पास बनी गुमटीनुमा शेड में शव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, एएसआई देवेंद्र कौशिक, कॉन्स्टेबल टिकमसिंह और महिला कॉन्स्टेबल मंजू बल के साथ पहुंचे। युवक का शव शेड में लगे लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका था। एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पर्स में मिले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त:- पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक काले रंग का पर्स मिला। पर्स में मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक का नाम सन्नी तथा पता अनिल बोहर (पार्ट), 68 बोहर, रोहतक (हरियाणा) दर्ज है। आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के आधार पर जीआरपी ने परिजनों से संपर्क कर मृतक की शिनाख्त की पुष्टि की।

फ़ोटो:- मृत युवक को लेकर प्रकरण कार्रवाई करते जीआरपी चौकी स्टाफ। 

बांद्रा से कोटा का मिला ट्रेन टिकट:- मृतक की जेब से गुरुवार दोपहर 3:41 बजे का बांद्रा टर्मिनस से कोटा (राजस्थान) तक का रेल टिकट भी बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक बांद्रा से ट्रेन में सवार होकर रात के समय रतलाम स्टेशन उतरा और यहां आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

​जीआरपी चौकी प्रभारी रामलाल इवने ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के रतलाम पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या के कारणों का खुलासा परिजनों के बयान और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.