Logo
ब्रेकिंग
रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ ने वाहनों के पहियों में जड़ ... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का... CCCTS पदोन्नति: चयन प्रक्रिया से लेकर अंतिम सूची तक गड़बड़झाला....सूची में बरती गई भारी अनियमितताएं: प... सेवापथ के सेवा प्रकल्पों का पुरस्कार.... राम काज के पर्याय बने राम व पत्नी अनुराधा दिल्ली में सम्मान... भव्य संगीत कार्यक्रम ‘आलाप-02’ के पोस्टर का विमोचन.... 10 जनवरी 2027 को रतलाम में सजेगी सुरों की महफ... रेल कर्मचारी के हितों पर हुआ मंथन.... रतलाम में PRKP का 24वाँ जोनल अधिवेशन, शैलेष म्हात्रे बने जोनल ... रतलाम रेल मंडल में एक बार फिर हादसा: मंदसौर स्टेशन पर पटरी से उतरी टावर वैगन, रेल यातायात प्रभावित प्राचेती गेरा का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए चयन, गुजरात के आनंद में ... गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला....जीआरपी की ढिलाई, एक भी यात्री को नहीं उतारा, नामजद एफ...

लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले- रतन जांगिड़ रतलाम का गौरव…ऊर्जावान, युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी, इसलिए सौंपी जिम्मेदारी

-रतन जांगिड़ बने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतन जांगिड़ रतलाम के गौरव है। ये ऊर्जावान, युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी है। इसलिए इन्हें समाज की प्रमुख जिम्मेदारी देना न्याय संगत व उचित फैसला है।
यह बात दिल्ली में हुए अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में अध्यक्षीय सम्बोधन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कही।
कायर्क्रम में युवा कार्यकर्ता रतन जांगिड़ को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संगठन मंत्री चुना गया है। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की विशेष मौजूदगी में जांगिड़ को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने शपथ दिलाई। उन्होंने संबोधित करते कहा कि भारत की संस्कृति, कला, कारीगिरी कौशल संवर्धन में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के लोग अहम भूमिका निभा रहे है। भगवान विश्वकर्मा जी के कला कौशल को आने वाली पीढ़ी आत्मसात कर शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करेंगी। रतन जांगिड़ समाज के ऊर्जावान युवा है। इन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में अहम काम किए है। इसे देखते हुए समाज में अखिल भारतीय जांगिड़ समाज के संगठन की जिम्मेदारी दी है। सम्मान के प्रत्युत्तर में रतन जांगिड़ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका वे भलीभांति निर्वहन करेंगे। समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.