Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

लोकसभा अध्यक्ष बिरला बोले- रतन जांगिड़ रतलाम का गौरव…ऊर्जावान, युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी, इसलिए सौंपी जिम्मेदारी

-रतन जांगिड़ बने अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतन जांगिड़ रतलाम के गौरव है। ये ऊर्जावान, युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी है। इसलिए इन्हें समाज की प्रमुख जिम्मेदारी देना न्याय संगत व उचित फैसला है।
यह बात दिल्ली में हुए अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम में अध्यक्षीय सम्बोधन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कही।
कायर्क्रम में युवा कार्यकर्ता रतन जांगिड़ को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का संगठन मंत्री चुना गया है। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की विशेष मौजूदगी में जांगिड़ को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने शपथ दिलाई। उन्होंने संबोधित करते कहा कि भारत की संस्कृति, कला, कारीगिरी कौशल संवर्धन में जांगिड़ ब्राह्मण समाज के लोग अहम भूमिका निभा रहे है। भगवान विश्वकर्मा जी के कला कौशल को आने वाली पीढ़ी आत्मसात कर शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करेंगी। रतन जांगिड़ समाज के ऊर्जावान युवा है। इन्होंने समाज को आगे बढ़ाने में अहम काम किए है। इसे देखते हुए समाज में अखिल भारतीय जांगिड़ समाज के संगठन की जिम्मेदारी दी है। सम्मान के प्रत्युत्तर में रतन जांगिड़ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका वे भलीभांति निर्वहन करेंगे। समाज के उत्तरोत्तर विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.