Logo
ब्रेकिंग
रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ...

प्यादे छोड़े वजीर हासिल किया….यूनियन नेता बोले-मांझी व पटेल को तो हमने ही निष्कासित किया, मजदूर संघ का मस्तान अब हमारा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो दिन पहले वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन छोड़कर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ में आए पदाधिकारियों को लेकर यूनियन नेताओं ने पलटवार किया है। अधिकृत रूप से कहा गया कि यूनियन के रतलाम मंडल की शुजालपुर शाखा के अध्यक्ष मनोज कुमार मांझी एवं उपाध्यक्ष रवि पटेल को हमारे संगठन द्वारा पहले ही निष्काषित किया था।
क्योंकि कर्मचारियों की शिकायत पर एवं उनके साथ अभद्र व्यवहार सहित अन्य कार्य किए जा रहे थे। यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ की जब संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की है। यूनियन के पद से 14 अप्रैल को उन्हें निष्कासित कर दिया था।

पठान के खास रहे मस्ताना – इधर, एक और उलटफेर में 19 अप्रैल को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के शुजालपुर शाखा के उपाध्यक्ष आरिफ मस्ताना ने यूनियन ज्वाइन कर ली है।

उन्होंने मजदूर संघ को अपना त्याग पत्र भिजवाते उनके अन्य साथी के साथ यूनियन की सदस्यता ली।
बता दें कि मस्ताना मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष शरीफ़ पठान के खास माने जाते थे। उनकी यूनियन में ज्वाइनिंग संगठनात्मक हलकों में बड़े सवाल पैदा कर गया। आरिफ मस्ताना एवं एसटीएससी संगठन के पदाधिकारी मनोज चावरे ने यूनियन की सदस्य ग्रहण की।

इन्होंने किया स्वागत- मंडल अध्यक्ष मंडल मंत्री के अलावा मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल संगठन मंत्री हरीश चांदवानी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी ,सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष राजेश माथुर, सचिव कुलदीप चौहान, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, सचिव भूपेंद्र गुर्जर, युवा मंडल उपाध्यक्ष, रामजीत मीणा ने दोनों का स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन के रोशन खान, राहुल गुर्जर, सुशील मिश्रा, पीयूष व्यास, अमित घोसर, विजय तरवाड़ी, जितेंद्र सोनी, मोहम्मद आसिफ, विनीत शर्मा, शशांक सक्सेना, अर्पित परदेसी, सुरेंद्र यादव, हर्षवर्धन पाल, संतोष दीपक, सोहाय मोहम्मद आसिफ, राकेश राठौड़, महेंद्र राठौर, अमीन खान, अनूप उपाध्याय के अलावा यूनियन के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता युवा समिति महिला समिति इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.