Logo
ब्रेकिंग
रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन रतलाम: डोसीगांव पीएम आवास मल्टी पर चला निगम का चाबुक; 208 फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई, भारी पुलिस ब... रतलाम के पूर्व APO लबाना को राहत....विजिलेंस जांच के बाद गिरी गाज में GM ने मेजर पेनल्टी में दी राहत वीसाजी मेंशन बना जंतर मंतर....परीक्षा और 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रतलाम में छात्रों का उग्र प्रदर्श... जीएम साहब, प्लीज आपसे निवेदन है....इंदौर रेलवे छात्रावास को बंद करने की कार्रवाई को निरस्त किया जाए रतलाम में श्रद्धा का महाकुंभ : 7 अगस्त को निकलेगी भव्य 'निष्ठा कावड़ यात्रा-2026', 10 को होगा बाबा म... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में 'जेन-ज़ी क्रांति'' : जयपुर की आम सभा में लामबंद हुआ समाज, राष्ट्रीय अध... रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे...

रेल संगठन में अदला-बदली…यूनियन छोड़ मजदूर संघ के हो गए पदाधिकारी व कार्यकर्ता

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मान्यता के चुनाव के नतीजों के बाद से कर्मचारियों का एक से दूसरे संगठन में अदला-बदली का क्रम अभी भी थमा नहीं है।
रेल मंडल के सीहोर व शुजालपुर सेक्शन के करीब दर्जनभर से अधिक कर्मचारी वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन छोड़कर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पाले में आ बैठे है। इसमें कई यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी भी है। मजदूर संघ मंडल अभिलाष नागर ने इनकी सदस्यता ग्रहण करवाई।
वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ रतलाम डिवीज़न के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं सीडब्लूसी के मेंबर शेख जमील और कार्यकारिणी के सदस्य, शुजालपुर के शाखा अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, शाखा सचिव सुशांत कुमार, जयशंकर मिश्रा 16 मार्च को एक दिवसीय मीटिंग में सीहोर स्टेशन पहुंचे। तब यूनियन छोड़कर आए कुल 22 रेल कर्मचारियों को मज़दूर संघ की प्राथमिक सदस्य्ता दिलवाई।

इन्होंने ली मजदूर संघ की सदस्यता

मनोज कुमार CHOS सीहोर, रवि पटेल TCN III शुजालपुर, मनोज पाटीदार JE वर्क्स शुजालपुर, अंकित श्रीवास्तव SSE PW सीहोर, मुकेश कुमार SSE PW RT सीहोर, नरेश चंदनानी MCF TRD सीहोर संतोष कुमार जूनियर क्लर्क सीहोर, संतोष TM II सीहोर, दीपक कुमार सहायक TRD, श्याम परमार सीनियर क्लर्क सीहोर एवं बाकी सभी ट्रैकमैन एवं सहायक कार्य की महिलाओं ने मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.