Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

ऐसे दहाड़े, अफसरशाही नहीं चलेगी….सीनियर डीएमई मुर्दाबाद के नारों से गूंजा डीजल शेड, लाल सलाम वालों के चेहरे आक्रोश से लाल हुए

-मांगों सहित अधिकारी की मनमानी को लेकर किया प्रदर्शन।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। डीजल शेड में किसी अधिकारी के खिलाफ लंबे समय बाद मुर्दाबाद के नारे गूंजे। मनमानी और कर्मचारियों को परेशान करने के मुद्दे पर जमकर आक्रोश जताया गया।


दरअसल ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के आह्वान पर 7 सूत्री मांगों को लेकर लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम पर एक विशाल गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग को मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, मंडल सहायक अध्यक्ष हरीश चांदवानी, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी ने संबोधित किया।

मांग की गई कि कर्मचारियों से जुड़ी जो भी लंबित मांगें है। इन्हें मंडल एवं मुख्यालय स्तर पर एवं बोर्ड लेवल पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ-साथ लोकोमोटिव केयर सेंटर में पिछले काफी समय से सीनियर डीएमई द्वारा वहां के कर्मचारियों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उसको लेकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया गया।


इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी, शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, भूपेंद्र मकवाना, मैकेनिकल ब्रांच के सचिव कुलदीप चौहान, मंडल शाखा के सचिव अशोक तिवारी, युवा समिति के सचिव बेनी प्रसाद मीणा, निहाल सिंह, राम जीत मीणा, ओम प्रकाश मीणा, ट्रैफिक शाखा के उपाध्यक्ष मनीष जोशी, रविंद्र मूटघरे, जितेंद्र सोनी, प्रदीप महावर, सुशील मिश्रा, मनीष यादव सहित लोकोमोटिव केयर सेंटर के 200 से अधिक ज्यादा कर्मचारी सम्मिलित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.