Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

स्व.पुरोहित क्रिकेट टूर्नामेंट…ब्लेक कवर हटते ही हुआ चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण, बजी तालियां

-23 फरवरी से होगा समर स्पोर्ट्स का आगाज, खिताब हथियाने 17 टीमें मैदान पर भिड़ेगी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। स्वर्गीय उमरावमल पुरोहित की स्मृति में रेलवे अंतर विभागीय टेनिस बॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी का गुरुवार को वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के कार्यालय में अनावरण किया गया। समर स्पोर्ट्स में खिताब जीतने 17 टीमों के बीच मैदानी जंग होगी। इसकी तैयारियां पूरी की गई है।
बता दें कि यूनियन द्वारा लगातार 11 वर्षों से यह आयोजन कर रहा है। ट्रॉफी का अनावरण मौके पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ की मुख्य अतिथि रहे।
मंडल मंत्री बारठ ने बताया कि टूर्नामेंट में विभागों की 17 टीमें भाग लेगी। मैच का शुभारंभ 23 फरवरी को सुबह 9 बजे गार्ड व टीएमसी के मध्य खेला जाएगा। दूसरा मैच डीजल शेड एवं टीआरओ के मध्य सुबह 10:30 बजे व तीसरा मैच दाहोद एवं इलेक्ट्रिकल पावर के बीच होगा। इस दिन का चौथा मैच कमर्शियल और एसएनटी विभाग के मध्य दोपहर 3 बजे खेला जाएगा।

मानसिक थकान दूर करने में सहायक:- सहायक मंडल अध्यक्ष हरीश चांदवानी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मचारियों की मानसिक थकान दूर करना है। कर्मचारी सालभर कर्तव्यों का पालन कर रेलवे के काम में जुटे रहते हैं। यह टूर्नामेंट उन्हें ताजगी, चुस्ती व स्फूर्ति देने में सहायक होते है। इसलिए भी यह महत्वपूर्ण है।

अनावरण पर ये मौजूद:- इसअवसर पर यूनियन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल संगठन मंत्री हरीश चांदवानी, युवा महिला समिति सचिव कांता तिवारी, नमिता कुमायूं, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा सचिव राजेश जैन, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, डीजल शेड शाखा सुनील चतुर्वेदी, अध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, सचिव भूपेंद्र गुर्जर के अलावा तमाम महिला एवं यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यूनियन ने के मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि इस बार दी नई टीमों को शामिल किया गया है। इसलिए इस बार 17 टीमें भाग ले रही है। कर्मचारियों के इस टूर्नामेंट में प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.